Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद
Business

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार स्थिर रुख के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए. फौरन सामान पहुंचाने वाली कंपनियों और निजी बैंकों के शेयरों में आई तेजी का असर तेल एवं गैस और आईटी कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान के कारण जाता रहा.

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 13.53 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,186.81 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 337.83 अंक तक चढ़ गया था, लेकिन बाद में यह अपनी बढ़त गंवा बैठा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 29.80 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,060.90 अंक पर बंद हुआ.

विशेषज्ञों का कहना है कि एक अगस्त की समयसीमा से पहले अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर स्पष्टता की कमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की मुनाफावसूली से बाजार धारणा प्रभावित हुई. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इटर्नल (पूर्व में जामैटो) में सबसे ज्यादा 10.56 प्रतिशत की तेजी आई. जोमैटो और ब्लिंकिट ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी इटर्नल ने सोमवार को जून तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध लाभ 25 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी. उसके बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी है.

इसके अलावा, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बाजार की नजरें कंपनियों के तिमाही नतीजों पर लगी हुई हैं. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की एक अगस्त की समयसीमा करीब आने से दो दिन से जारी तेजी थम गई.” नायर ने कहा कि पहली तिमाही के बेहतर नतीजे प्रीमियम मूल्यांकन का दौर कायम रखने के लिए जरूरी हैं, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार पर दबाव बना हुआ है.

मझोली कंपनियों का मिडकैप सूचकांक 0.62 प्रतिशत गिर गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.17 प्रतिशत की गिरावट रही. क्षेत्रवार सूचकांकों में से रियल्टी खंड में सर्वाधिक 1.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि दूरसंचार खंड में 0.87 प्रतिशत और वाहन खंड में 0.78 प्रतिशत का नुकसान रहा.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”बाजार एक दायरे में बना रहा और कमोबेश स्थिर बंद हुआ. यह मिले-जुले संकेतों के बीच एक ठहराव को दर्शाता है. दरअसल, बाजार को किसी स्पष्ट दिशा का इंतजार है.” एशिया के अन्य बाजारों में, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में ज्यादातर में गिरावट रही. सोमवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,578.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.54 डॉलर प्रति बैरल रहा. सेंसेक्स सोमवार को 442.61 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 122.30 अंक की तेजी रही थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें : CM साय
Next Article ब्रिटेन के लड़ाकू विमान ‘एफ-35 बी’ ने मरम्मत के बाद केरल से पुन: भरी उड़ान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.