Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»प्रस्तावित शांति वार्ता से एक दिन पहले यूक्रेन में रूसी हमलों में एक बच्चे की मौत, 24 लोग घायल
International

प्रस्तावित शांति वार्ता से एक दिन पहले यूक्रेन में रूसी हमलों में एक बच्चे की मौत, 24 लोग घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रस्तावित शांति वार्ता से एक दिन पहले यूक्रेन में रूसी हमलों में एक बच्चे की मौत, 24 लोग घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की अपनी पेशकश को दोहराया. दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल तीसरे दौर की सीधी वार्ता के लिए तैयार हैं.

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने रात में तीन यूक्रेनी शहरों पर हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई.
पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए आमने-सामने की बैठक के जेलेंस्की के पिछले प्रस्तावों को ठुकरा दिया है. लेकिन यूक्रेनी नेता इस बात पर जोर देते हैं कि बुधवार को इस्तांबुल में वार्ता के लिए आने वाले निचले स्तर के प्रतिनिधिमंडलों में युद्ध को रोकने के लिए राजनीतिक ताकत नहीं है.

जेलेंस्की ने एक ‘टेलीग्राम’ पोस्ट में कहा, “यूक्रेन कभी भी यह युद्ध नहीं चाहता था और वह रूस ही है, जिसे इस युद्ध को समाप्त करना होगा, जिसे उसने स्वयं शुरू किया था.” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात घोषणा की कि वार्ता होगी, लेकिन इससे तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई खास प्रगति होने की उम्मीद कम ही है. ये हमले ट्रंप प्रशासन द्वारा शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिशों के बावजूद हो रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपनी मांगों से पीछे हटने को लेकर अनिच्छुक होने के कारण ये शांति प्रयास बाधित हुए हैं.

पिछले दो दौर की वार्ता इस्तांबुल में हुई थी और रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस बार भी बैठक की मेजबानी संभवत? तुर्किए के इसी शहर में होगी. जेलेंस्की ने कहा कि अगली इस्तांबुल वार्ता में यूक्रेन, रूस से अधिक कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना चाहता है तथा उन बच्चों की वापसी भी चाहता है, जिनके बारे में यूक्रेन का कहना है कि उनका अपहरण कर लिया गया था.

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव करेंगे. वह अब यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव हैं. इसमें यूक्रेनी खुफिया विभाग, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि रूसी सेना ने तीन क्षेत्रों में चार यूक्रेनी शहरों पर रात भर हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 24 अन्य लोग घायल हो गए.

यह हमला मॉस्को और कीव के प्रतिनिधिमंडलों के बीच प्रस्तावित तीसरे दौर की शांति वार्ता से एक दिन पहले हुआ है. सोमवार की शाम को रूस ने उत्तर-पूर्व में सुमी, दक्षिण में ओडेसा और पूर्वी क्रामाटोरस्क के यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया. शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र होन्चारेंको के अनुसार, क्रामातोर्स्क में एक ग्लाइड बम एक इमारत पर गिरा, जिससे आग लग गई. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इसमें एक लड़के की मौत हो गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनौकरी के लिए टाटा समूह, गूगल इंडिया, इन्फोसिस देश के तीन सबसे आकर्षक ब्रांड
Next Article आंबेडकर नगर में उपचार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी पादरी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.