Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»मणिपुर के नगा संगठनों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़बंदी रोकने की मांग की
Country

मणिपुर के नगा संगठनों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़बंदी रोकने की मांग की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मणिपुर के नगा संगठनों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़बंदी रोकने की मांग की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंफाल. मणिपुर में कई नगा संगठनों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का काम तुरंत रोकने और 20 दिनों के भीतर मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) बहाल करने का आग्रह किया. नगा संगठनों ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की. इनमें यूनाइटेड नगा काउंसिल, ऑल नगा स्टूडेंट्स एसोसिएशन, मणिपुर, नगा वूमेंस यूनियन और नगा पीपुल्स मूवमेंट फॉर ह्यूमन राइट्स-साउथ शामिल थे. राजभवन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यूएनसी, एएनएसएएम, एनडब्ल्यूयू और एनपीएमएचआर-एस के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को राज्यपाल भल्ला से मुलाकात की.

बयान में कहा गया है, ”बैठक के दौरान, प्रतिनिधियों ने पहाड़ी क्षेत्रों पर प्रभाव डालने वाले मौजूदा घटनाक्रमों पर चिंता जतायी जिसमें विशेष रूप से मुक्त आवागमन व्यवस्था और सीमा बाड़ लगाना शामिल है.” बयान में कहा गया है कि ”राज्यपाल ने उठाई गई शिकायतों को स्वीकार किया और कहा कि मामले पर विचार किया जाएगा.” मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) को निरस्त किए जाने और भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी के ख.लिाफ. कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए, नगा नागरिक संगठनों ने कहा कि “नगा आबादी वाले इलाकों में सरकारी कार्यालयों पर धरना देने और नगा आबादी वाले पहाड़ी जिलों में विरोध रैलियां करने सहित कई तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए हैं.”

नगा संगठनों ने बीस दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा, ”भारत सरकार को मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) को निरस्त करने से संबंधित अधिसूचना/आदेश को तुरंत रद्द करना चाहिए.” दिसंबर 2024 में जारी सरकार के संशोधित सीमा दिशानिर्देश एफएमआर के तहत सीमापार आवाजाही को सीमा से केवल 10 किलोमीटर तक सीमित करते हैं और “बॉर्डर पास” प्रणाली लागू करते हैं. पहले के एफएमआर के तहत, पहाड़ी जनजातियों का प्रत्येक सदस्य, जो भारत का नागरिक है या म्यांमा का नागरिक है और जो सीमा के दोनों ओर 16 किलोमीटर के भीतर किसी भी क्षेत्र का निवासी है, एक वर्ष की वैधता वाले बॉर्डर पास के साथ सीमा पार कर सकता था और प्रति यात्रा दो सप्ताह तक रह सकता था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिख दंगे: दिल्ली के मंत्री ने अपराध स्थल पर ‘कमलनाथ की मौजूदगी’ संबंधी रिपोर्ट को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया
Next Article मुंबई ट्रेन विस्फोट: उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिका पर 24 जुलाई को होगी सुनवाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.