Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»इंडिगो की अहमदाबाद-दीव उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द
Business

इंडिगो की अहमदाबाद-दीव उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंडिगो की अहमदाबाद-दीव उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद से दीव जाने वाला इंडिगो का एक विमान बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण अंतिम समय में उड़ान नहीं भर सका. विमान में 50 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर रवाना होनी थी.

सूत्रों ने बताया कि विमान रवाना होने के चरण में था जब पायलट ने इसे रनवे पर रोकने का निर्णय लिया. इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”23 जुलाई को अहमदाबाद से दीव जा रहे इंडिगो के विमान 6ई7966 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का संकेत मिला.” इसमें कहा गया है कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए पायलट ने अधिकारियों को सूचित किया और विमान को वापस ‘बे’ में ले गए. हवाई अड्डे पर ‘बे’ का मतलब विमान की पार्किंग के लिए एक निर्दष्टि क्षेत्र होता है.

बयान में कहा गया है कि परिचालन पुन? शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा. एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उड़ान में स्थान देगी या रद्द होने की स्थिति में पूरी धनराशि वापस करेगी.
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई. उन्होंने कहा कि सभी 50 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

एक सूत्र ने कहा, ”जब विमान रवाना होने वाला था, तो पायलट ने कुछ तकनीकी कारणों से इसे रोकने का निर्णय लिया.” पिछले कुछ दिनों में इंडिगो विमान से जुड़ी यह तीसरी घटना है. गोवा से 140 यात्रियों को लेकर आ रहे इंडिगो के एक विमान को 21 जुलाई को ‘लैंडिंग गियर’ में समस्या के कारण मध्य प्रदेश में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया था.
इससे पहले 17 जुलाई को, दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान को बीच रास्ते में इंजन फेल होने के कारण मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया था.

लंदन गैटविक जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 की मौत हो गई थी और इस हादसे में 19 अन्य लोग भी मारे गये थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअपने देश में पहचान नहीं मिलने की कमी पूरी हुई, इंजीनियर ने स्टैंड का नाम रखने पर कहा
Next Article ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ1’ ने भारत में 100 करोड़ रुपये कमाए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.