Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे, कवर के तौर पर जगदीशन टीम में होंगे शामिल
Sports

पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे, कवर के तौर पर जगदीशन टीम में होंगे शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे, कवर के तौर पर जगदीशन टीम में होंगे शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मैनचेस्टर. ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण मौजूदा टेस्ट में विकेटकीपर की जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि तमिलनाडु के विकेटकीपर एन जगदीशन इस स्टार खिलाड़ी के कवर के रूप में भारतीय टीम जुड़ेंगे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि इस अहम मुकाबले में पंत टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे.
पंत बुधवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. तब वह 37 रन पर खेल रहे थे. दाहिने पैर में चोट लगने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और स्कैन के लिए गए.

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे. ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.” बोर्ड ने कहा, ”चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम से जुड़ गए हैं और टीम की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे.” इससे पहले बोर्ड से शुरुआत में संकेत मिले थे कि पंत श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनके कवर के तौर पर इशान किशन को बुलाया जाएगा. हालांकि बाद में पता चला कि जगदीशन पांचवें टेस्ट से पहले चोटिल पंत के विकल्प के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए ब्रिटेन आ रहे हैं.

पंत की गैरमौजूदगी में जगदीशन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम से जुड़ेंगे. इससे पहले फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरने पर ओल्ड ट्रैफर्ड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पंत का अभिवादन किया. भारत ने 314 रन के स्कोर पर शारदुल ठाकुर के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया जिसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे. इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने आक्रामक अंदाज के कारण विश्व क्रिकेट में खास जगह बनाई है. उन्होंने इस श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. अतिरिक्त स्कैन के बाद पंत अपने चोटिल पैर को सहारा देने के लिए ‘मून बूट’ (एक सुरक्षात्मक ऑर्थोपेडिक जूते) पहनकर स्टेडियम पहुंचे.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ”वह अगले छह हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. इशान किशन को कवर के तौर पर बुलाया जाएगा. उनकी मेटाटार्सल हड्डियों (टखने और पैर के अंगूठे के बीच स्थित पांच हड्डियों का समूह) में फ्रैक्चर लगता है. यह बिल्कुल भी अच्छी स्थिति नहीं है.” पंत के दाहिने पैर से बहते खून को देखकर चोट की गंभीरता स्पष्ट नजर आ रही थी. उनके प्रभावित हिस्से में काफी सूजन भी थी.

भारतीय टीम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह क्रमश: कमर में दर्द और उंगली की चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशर के लिए दो काउंटी मैच खेले थे. वह टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड लॉयंस का सामना करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि यह 26 वर्षीय खिलाड़ी दोनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेला था.

टीम प्रबंधन केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के लिए भी कह सकता है, लेकिन उन्होंने 2023-24 सत्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह भूमिका नहीं निभाई है. टीम के अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में नहीं रखा गया था.
श्रृंखला में पंत को दूसरी बार चोट लगी है. लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे. ध्रुव जुरेल ने तब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी. इस स्टार खिलाड़ी ने 2022 में एक जानलेवा कार दुर्घटना के कारण बाहर रहने के बाद पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस्तर: 2.27 करोड़ रुपये के इनामी 49 समेत 66 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article बिकवाली, एफआईआई की निकासी से सेंसेक्स 543 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.