Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बिकवाली, एफआईआई की निकासी से सेंसेक्स 543 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
Business

बिकवाली, एफआईआई की निकासी से सेंसेक्स 543 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिकवाली, एफआईआई की निकासी से सेंसेक्स 543 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 543 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 158 अंक के नुकसान में रहा. मुख्य रूप से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई.

सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इस गति को बनाये नहीं रख सका और बाद में इसमें गिरावट आई. सेंसेक्स 542.47 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,184.17 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 679.42 अंक तक लुढ़क गया था.

बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,410 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,645 शेयर बढ़त में रहे. वहीं 166 के भाव अपरिर्वितत रहे.
पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 157.80 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,062.10 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और टाइटन शामिल हैं. इन्फोसिस के शेयर में एक प्रतिशत की गिरावट आई. जून तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद कंपनी के शेयर में मुनाफावसूली का सिलसिला चला. एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा. बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ” सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई. भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को लेकर शुरुआती सकारात्मक प्रभाव की जगह सतर्कता ने ले ली क्योंकि निवेशकों का ध्यान अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है.” उन्होंने कहा, ”पहली तिमाही के हल्के प्रदर्शन के कारण आईटी और एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) से जुड़ी बड़ी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. हालांकि, पहली तिमाही के नतीजे मोटे तौर पर ठीक रहे हैं, लेकिन यह अधिक मूल्यांकन को सही नहीं ठहराते….” भारत और ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए. इससे ब्रिटेन की व्हिस्की, कार और कई वस्तुओं पर शुल्क में कटौती होगी. साथ ही द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी.

इस समझौते पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड ने हस्ताक्षर किये. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर भी मौजूद थे. भारतीय अधिकारियों के अनुसार, एफटीए से शुल्क से 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात को लाभ होने की उम्मीद है. इससे ब्रिटिश कंपनियों के लिए भारत में व्हिस्की, कार और अन्य उत्पादों का निर्यात आसान हो जाएगा. साथ ही कुल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजित मिश्रा ने कहा, ”वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन बाजार दबाव में रहा…स्थिर शुरुआत के बाद, मुख्य रूप से इन्फोसिस के नतीजों के बाद आईटी कंपनियों में लगातार कमजोर रुख और हाल की तेजी के बाद निजी बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण निफ्टी नुकसान में जाता रहा और अंत में आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 25,062.10 पर बंद हुआ.” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.50 प्रतिशत नीचे आया और मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.43 प्रतिशत टूटा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,358.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सेंसेक्स बुधवार को 539.83 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी 159 अंक मजबूत हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे, कवर के तौर पर जगदीशन टीम में होंगे शामिल
Next Article ‘उदयपुर फाइल्स’ विवाद पर न्यायालय ने कहा, ‘मामला दिल्ली उच्च न्यायालय को वापस भेज सकते हैं’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.