Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»स्टोक्स को पांच विकेट, पंत के अर्धशतक के बावजूद 358 रन पर सिमटा भारत
Sports

स्टोक्स को पांच विकेट, पंत के अर्धशतक के बावजूद 358 रन पर सिमटा भारत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
स्टोक्स को पांच विकेट, पंत के अर्धशतक के बावजूद 358 रन पर सिमटा भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मैनचेस्टर. ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय से पूर्व पहली पारी में 358 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड ने इसके जवाब में तेज शुरुआत करते हुए चाय तक 14 ओवर में बिना विकेट खोए 77 रन बनाए. बेन डकेट 43 जबकि जैक क्रॉली 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत नहीं की और दिशाहीन गेंदबाजी की. पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज अपने दो छोटे स्पैल में विकेट हासिल नहीं कर पाए जबकि अनुभवी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके.
सत्र का आकर्षण हालांकि पंत रहे जिन्होंने चलने में हो रही परेशानी के बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली.

पंत ने जोफ्रा आर्चर (73 रन पर तीन विकेट) की धीमी गेंद पर मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच से छक्का जड़ा और फिर स्टोक्स को कवर के ऊपर से चौका लगाकर यादगार अर्धशतक पूरा किया. इस पारी के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई गईं. आर्चर ने आखिरकार जब पंत को बोल्ड किया तो विरोधी टीम ने भी उनकी साहसिक पारी के महत्व को स्वीकारा और जो रूट ने उनकी पीठ थपथपाई.

स्टोक्स ने कंबोज को विकेट के पीछे कैच कराकर पारी में पांच विकेट पूरे किए जबकि आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया. सुबह के सत्र में पंत पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे जबकि शारदुल ठाकुर ने जुझारू पारी खेलकर लंच तक भारत को छह विकेट पर 321 रन तक पहुंचाया.

भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 264 रन से की. आसमान में छाए बदलों के बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों विशेषकर आर्चर की गेंद काफी सीम और स्विंग कर रही थी. आर्चर को उनके शुरुआती स्पेल में अधिकांश समय बल्लेबाजों को खेलने में काफी परेशानी हुई.
स्टोक्स की गुड लेंथ की कुछ गेंदों ने काफी उछाल हासिल किया जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलों और बढ. गईं. इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत में ही नई गेंद ली और क्रिस वोक्स को थमाई लेकिन मेजबान टीम को शुरुआती सफलता आर्चर के अगले ओवर में मिली.

फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा (20 रन) आर्चर की लेग साइड पर टप्पा खाकर बाहर की ओर मूव होती गेंद पर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रुक को कैच दे बैठे. गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच शारदुल (41 रन, 88 गेंद) ने आक्रामक रुख अपनाया और वोक्स को कवर क्षेत्र में बैकफुट पर शानदार चौका जड़ दिया. कुछ मिनट बाद शारदुल ने स्टोक्स की फुल लेंथ गेंद को कवर क्षेत्र से चार रन के लिए भेजा.

स्टोक्स ने आखिरकार ऑलराउंडर शारदुल को ड्राइव करने के लिए उकसाकर गली में डकेट के हाथों कैच करा दिया. मैदान पर मौजूद सभी लोगों को यह देखकर हैरानी हुई कि शारदुल के आउट होने के बाद पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद पंत ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने का साहसिक फैसला किया. उन्हें दौड़कर एक रन लेने में काफी मुश्किल हो रही थी लेकिन यह तथ्य कि वह क्रीज पर थे उनके धैर्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपटनायक ने महानदी विवाद को बातचीत से सुलझाने के ओडिशा सरकार के कदम पर सवाल उठाए
Next Article भारत-ब्रिटेन एफटीए देश के उभरते व्यापार ढांचे में मील का पत्थर: उद्योग जगत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.