Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»संसद में लगातार चौथे दिन भी रहा गतिरोध कायम : रास में छह सदस्यों को दी गयी विदाई
Country

संसद में लगातार चौथे दिन भी रहा गतिरोध कायम : रास में छह सदस्यों को दी गयी विदाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
संसद में लगातार चौथे दिन भी रहा गतिरोध कायम : रास में छह सदस्यों को दी गयी विदाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. संसद में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर गतिरोध कायम रहा जबकि राज्यसभा में सेवानिवृत्त होने जा रहे छह सदस्यों को विदाई दी गयी और इस दौरान उच्च सदन में कोई शोर-शराबा देखने को नहीं मिला.

हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा एक-एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी. दोनों सदनों में एसआईआर के विरोध में विपक्ष के कई सदस्य आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करते रहे. लोकसभा में कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी दलों ने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं, जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे. उन्होंने बिहार में एसआईआर की कवायद पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया. हालांकि, सदन में शोर-शराबे के बीच ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आसन के समीप शोर-शराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ”आपसे पहले भी कहा गया है कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है. इसमें जनता के महत्वपूर्ण सवाल होते हैं और सरकार की जवाबदेही होती है…कई सांसदों ने कहा है कि प्रश्नकाल के दौरान उनके प्रश्न मुश्किल से आ पाते हैं और आप लोग नारेबाजी करते हैं.” बिरला ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि इतने पुराने राजनीतिक दल के लोग जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, इसे पूरा देश देख रहा है.

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब निचले सदन की बैठक फिर शुरू हुई तो विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सदस्यों से ‘गोवा राज्य विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का समायोजन विधेयक, 2024’ पर चर्चा में भाग लेने की अपील की. मेघवाल की इस अपील के बावजूद सदन में हंगामा जारी रहने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य एसटी के हित में भी साथ नहीं देना चाहते.

सदन में विपक्षी दलों के कुछ सदस्यों के तख्तियां लहराने को लेकर पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा, ”जब तक आप तख्तियां दिखाएंगे, सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी. इस तरह से तख्तियां दिखाना सदन के नियमों के विरूद्ध है.” हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने दो बजकर सात मिनट पर सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी. राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें विपक्ष के कुछ सदस्यों के विभिन्न विषयों पर नियम 267 के तहत कार्य स्थगन के 30 प्रस्ताव मिले हैं, जिन्हें वह पूर्व में सभापति द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुरूप खारिज कर रहे हैं.

इससे पहले वरिष्ठ वकील एवं न्यायविद् उज्ज्वल निकम को उच्च सदन के मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ दिलवायी गयी.
जिन सदस्यों को विदाई दी गई, उनमें एम मोहम्मद अब्दुल्ला (द्रमुक), एन चंद्रशेखरन (अन्नाद्रमुक), अन्बुमणि रामदास (पीएमके), एम षणमुगम (द्रमुक) और एम वाइको (एमडीएमके) शामिल हैं. द्रमुक सदस्य पी विल्सन का कार्यकाल भी समाप्त हुआ है लेकिन वह उच्च सदन के लिए पुन:निर्वाचित हो गए हैं.

उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जे पी नड्डा, कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी और विभिन्न दलों के नेताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान को लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त करने की दिशा में सराहनीय बताया. इसके बाद जब उपसभापति ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा तो विपक्षी सदस्यों ने अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण हरिवंश ने 12 बजकर तीस मिनट पर बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर पीठासीन अध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता ने समुद्र द्वारा मालवहन विधेयक, 2025 पर चर्चा शुरू करवायी. इस विधेयक को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कल चर्चा एवं पारित करने के लिए उच्च सदन में रखा था. विपक्ष के कई सदस्यों के हंगामे के बीच अन्नाद्रमुक के एम थंबी दुरै और तेलुगु देशम पार्टी के अयोध्या रामी रेड्डी ने चर्चा में भाग लिया. किंतु हंगामे और शोरगुल के कारण इन सदस्यों की बात नहीं समझी जा सकी.

रेड्डी जब चर्चा में भाग ले रहे थे तो विपक्ष के कई सदस्य उनके पास आकर नारेबाजी करने लगे. इस पर भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए इस नारेबाजी को बंद करवाने के लिए पीठासीन अध्यक्ष से अनुरोध किया. इसके बाद कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष कुछ बोलना चाहते हैं और आसन की ओर से उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए.

इस पर पीठासीन अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि सदन में एक विधेयक पर चर्चा चल रही है, इसलिए वह केवल उससे जुड़.ी व्यवस्था के प्रश्न पर विचार करेंगे. इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब सवा दो बजे बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया. गौरतलब है कि 21 जुलाई को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन से संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण गतिरोध कायम है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधनखड़ के अचानक इस्तीफे के कारणों का खुलासा करे केंद्र सरकार: सचिन पायलट
Next Article नारेबाजी और तख्तियां लाना कांग्रेस के संस्कार नहीं रहे, पर नई पीढ़ी के संस्कार देश देख रहा है: बिरला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.