Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अतिवादी तत्वों को जगह न दें : रीजीजू
Country

जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अतिवादी तत्वों को जगह न दें : रीजीजू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अतिवादी तत्वों को जगह न दें : रीजीजू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहद सकारात्मक और प्रगति चाहने वाला बताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि देश के बाहर से कुछ अराजक तत्व केंद्र शासित प्रदेश में शांति और विकास को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं. रीजीजू ने कहा कि एक मजबूत भारत एक मजबूत जम्मू-कश्मीर के बिना अधूरा है और स्थानीय युवाओं को आश्वासन दिया कि “हम आपको अपनी आवाज बुलंद करने और अपनी बात कहने का पूरा मौका देकर आपको गौरवान्वित करेंगे.” कश्मीर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन 2025 को संबोधित कर रहे संसदीय एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने जोर देकर कहा कि राजनेताओं को देश के हित में राजनीतिक मतभेदों को भूलना चाहिए और “प्रेम की दुकानें खोलने” के बजाय “प्रेम के मार्ग” पर एक साथ चलना चाहिए.

उन्होंने अप्रैल में कश्मीर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान डल झील के किनारे एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ हुई अपनी आकस्मिक मुलाकात का भी जिक्र किया और कहा कि “सुबह-सुबह अचानक हुई इस मुलाकात से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया, जो नहीं होना चाहिए था”.

मंत्री ने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उस महान यात्रा, विकसित भारत यात्रा का हिस्सा बनें. इसलिए, हम आएंगे और सभी बाधाओं को पार करेंगे. हमें राजनीतिक मतभेदों को भूलना होगा. हम अलग-अलग राजनीतिक मैदानों पर हो सकते हैं… आइए हम प्यार और खुशी के साथ आगे बढ़ें.” मंत्री ने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं प्रेम की दुकान खोलने में विश्वास नहीं रखता. लेकिन मैं प्रेम के मार्ग पर साथ-साथ चलने में विश्वास रखता हूं.” जम्मू-कश्मीर को अपने मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए रीजीजू ने कहा कि उन्होंने देखा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग बेहद सकारात्मक हैं.

उन्होंने कहा, “वे प्रगति करना चाहते हैं और उन्होंने रास्ते भी दिखाए हैं, लेकिन कुछ तत्व हैं जो समय-समय पर उन प्रयासों को पटरी से उतारने का प्रयास करते हैं और मेरा दृढ़ विश्वास है कि समस्त पूर्व छात्र और कश्मीर विश्वविद्यालय में जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए सही दिशा निर्धारित करने की शक्ति है.” उन्होंने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय अब तक जो कुछ कर पाया है उससे कहीं अधिक कर सकता है, क्योंकि “हम अल्पसंख्यक तत्वों को दरकिनार नहीं कर सकते, जिन्हें हम हाशिये के तत्व मानते हैं, क्योंकि समाज के लिए परेशानी पैदा करने के लिए कुछ नकारात्मक तत्वों द्वारा कुछ प्रयास किए जाते हैं.”

उन्होंने कहा कि समाज को देश के बाहर से आने वाले सभी नकारात्मक तत्वों को कोई स्थान नहीं देना चाहिए, और “मेरा दृढ़ विश्वास है कि कश्मीर विश्वविद्यालय जम्मू-कश्मीर के लोगों को सकारात्मक प्रकाश दिखाने वाली एक पथ-प्रदर्शक शक्ति होगी.” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत भारत के बारे में उन्होंने कहा, “मैं इसे एक मजबूत जम्मू – कश्मीर के बिना पूरा नहीं मानता.” रीजीजू ने कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आपको अपनी आवाज बुलंद करने, अपनी बात कहने के लिए पूरी जगह देकर गौरवान्वित करेंगे. आप जिस आजादी के हकदार हैं, वह आपको मिलेगी. लेकिन फिर, हमें सच्चे भारतीय के रूप में बोलना होगा.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा की मातृशक्ति का उल्लेख
Next Article न्यायिक कार्य केवल कानून के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें मानवीय संवेदना का समावेश भी आवश्यक है: न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.