Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख: इमरान खान
International

सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख: इमरान खान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख: इमरान खान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लाहौर. पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा कि जनरल सेना का अपमान कर रहे हैं और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं. खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”देश मुनीर के कानून के तहत चल रहा है और आईएसआई (खुफिया एजेंसी) उसे संरक्षण दे रही है… वह सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर राष्ट्रीय हित की बलि देने को तैयार हैं. मौजूदा सेना प्रमुख सेना का अपमान वैसे ही कर रहे हैं, जैसे या’ा खान ने किया था.” पूर्व सेना प्रमुख जनरल या’ा खान के शासन में पूर्वी पाकिस्तान में गृहयुद्ध हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक स्वतंत्र राज्य बांग्लादेश का उदय हुआ.

खान की यह टिप्पणी ‘कठपुतली सरकार’ के खिलाफ उनकी पार्टी के अगले महीने शुरू होने वाले अभियान से पहले आई है. खान ने कहा, ”इस समय सीनेट, नेशनल असेंबली, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी असंवैधानिक हैं. एक दिखावटी संवैधानिक न्यायालय बनाया गया, जिसने संसद में हमारी सीट संख्या कम कर दी.” खान कई मामलों में दो साल से जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा कि एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सीट दूसरों को सौंप दी गईं. खान ने आरोप लगाया कि संवैधानिक अदालतें, जो न्याय करने के लिए बनी हैं, अब मुनीर के गुर्गों से भरी पड़ी हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर ऐतिहासिक चुनावी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअभिनेता दर्शन के प्रशंसकों से मिली धमकी के बाद अभिनेत्री राम्या ने शिकायत दर्ज कराई
Next Article राहुल गांधी पाकिस्तान के दुष्प्रचार के ‘पोस्टर ब्वॉय’ बन गए हैं : अनुराग ठाकुर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.