Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»काला हिरण शिकार मामला: उच्च न्यायालय में सलमान खान की अपील पर 22 सितंबर को सुनवाई
Entertainment

काला हिरण शिकार मामला: उच्च न्यायालय में सलमान खान की अपील पर 22 सितंबर को सुनवाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
काला हिरण शिकार मामला: उच्च न्यायालय में सलमान खान की अपील पर 22 सितंबर को सुनवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

FILE PHOTO- Salman Khan

जोधपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय ने काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई के लिए सोमवार को 22 सितंबर की तारीख तय की. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गर्ग अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह सहित सह-आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की अपील की अनुमति के लिए अर्जी (लीव टू अपील) के साथ-साथ खान की अपील पर भी सुनवाई करेंगे.

निचली अदालत ने पांच अप्रैल 2018 को अभिनेता को दोषी ठहराया और उन्हें पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी. उच्च न्यायालय ने खान की अपील को जिला एवं सत्र अदालत से उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने के बाद दोनों याचिकाओं को एक साथ मिलाकर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.

अभियोजन पक्ष के वकील महीपाल विश्नोई ने कहा, “सलमान खान के वकीलों ने पहले जिला एवं सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में स्थानांतरण याचिका दायर की थी ताकि उनके खिलाफ दायर अपील को राज्य सरकार द्वारा दायर अपील के साथ संलग्न किया जा सके.” उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से इस ‘स्थानांतरण’ में देरी हुई और इसलिए दोनों अपीलों पर सुनवाई लंबे समय से रुकी हुई थी.

साल 1998 में फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग के दौरान खान पर जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में मुख्य अभियुक्त सलमान खान को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) की अदालत ने सजा सुनाई, जबकि सैफ, बेंद्रे, तब्बू, नीलम और सिंह को बरी कर दिया गया. सलमान खान ने अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की, जबकि राज्य सरकार ने सह-अभियुक्तों को बरी किए जाने के खिलाफ अपील की अनुमति के लिए अर्जी (लीव टू अपील) दायर की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट ने नायरा की सेवाएं निलंबित कीं, भारतीय रिफाइनरी ने किया मुकदमा
Next Article थाईलैंड, कंबोडिया ‘तत्काल और बिना शर्त’ संघर्ष-विराम पर सहमत हुए: मलेशिया के प्रधानमंत्री
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.