Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘ऑपरेशन महादेव’: सेना के साथ मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर
Country

‘ऑपरेशन महादेव’: सेना के साथ मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 28, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘ऑपरेशन महादेव’: सेना के साथ मुठभेड़ में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर/जम्मू. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को मार गिराया, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा सुलेमान उर्फ आसिफ सोमवार को उस समय मारा गया, जब सुरक्षा बलों ने एक तकनीकी संकेत मिलने के बाद ‘ऑपरेशन महादेव’ नामक अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि यह तकनीकी संकेत एक ऐसे सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का इशारा कर रहा था, जिसका उपयोग पहलगाम हमले के हमलावरों ने भी किया था.

अधिकारियों के मुताबिक, आज सेना की कार्रवाई में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान जिब्रान (जो पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में कथित रूप से शामिल था) और हमजा अफगानी के रूप में हुई है. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे. इसके बाद सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था.

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर क्षेत्र में आतंकवादियों के एक अन्य समूह की मौजूदगी की आशंका के चलते सेना और अन्य सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां वहां भेजी गई हैं. जिबरान पिछले साल अक्टूबर में गगनगीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल था. इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए.

मारे गए आतंकवादियों के शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिससे मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उनकी पहचान करने, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और अंतिम संस्कार करने में मदद मिली. एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे 24वीं राष्ट्रीय राइफल और चौथे पैरा यूनिट के जवानों के एक दल को तीन आतंकवादियों का पता चला .

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर क्षेत्र) वीके बिरदी ने कहा कि यह एक लंबा अभियान था, जो अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी रहा. पहले श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया किया था कि ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. चिनार कोर ने कहा था, ”भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. ऑपरेशन जारी है.”

तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, जम्मू-कश्मीर में कई महीनों से जारी है अभियान : उपराज्यपाल सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर में एक मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने की घोषणा की और कहा कि पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. सिन्हा ने यहां एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, ”यह सच है कि दाचीगाम के पास मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं. मेरे लिए अधिक विवरण देना उचित नहीं है, पुलिस इस पर एक पूर्ण बयान जारी करेगी.” उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) लगातार अभियान चला रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”इन अभियानों में आतंकवादियों का सफाया किया गया और मीडिया इन घटनाओं को अधिक प्रमुखता देता है.” उपराज्यपाल ने कहा कि कई अभियान लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन अक्सर उन पर ध्यान नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा, ”मैं सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और इस अभियान का हिस्सा रहे सभी लोगों को तहे दिल से बधाई देता हूं.” सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद ने लंबे समय से इस धरती पर भयंकर अत्याचार किए हैं, लेकिन अब भारतीय सुरक्षा बल, सेना और पुलिस यहां उनका पूरी तरह से नाश कर देंगे ताकि लोग आजादी से सांस ले सकें.

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक सहयोगी को पकड़ा

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तरी कश्मीर के क्रालपोरा के चौकीबल इलाके के मरसरी गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मरसरी गांव निवासी वली मोहम्मद मीर को गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मीर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में शामिल था. अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
Next Article छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है एनईपी: प्रधानमंत्री मोदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.