Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»इंदौर में 100 करोड़ रुपये के फर्जी रजिस्ट्री कांड का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज
Country

इंदौर में 100 करोड़ रुपये के फर्जी रजिस्ट्री कांड का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंदौर में 100 करोड़ रुपये के फर्जी रजिस्ट्री कांड का खुलासा, प्राथमिकी दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर. इंदौर में 100 करोड़ रुपये के अनुमानित आकार वाले फर्जी रजिस्ट्री कांड के खुलासे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है जिसमें राज्य सरकार के पंजीयन विभाग और इंदौर नगर निगम के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल ने बताया कि पंजीयन विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर पंढरीनाथ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत रविवार देर रात मामला दर्ज किया गया.

अग्रवाल ने बताया,”पंजीयन विभाग के रिकॉर्ड रूम में कई संदिग्ध दस्तावेज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई थी. इस समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है. सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.” मामले की जांच से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कांड में कुछ स्थानीय नागरिकों के साथ ही पंजीयन विभाग और नगर निगम के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं.

उन्होंने बताया कि पंजीयन विभाग के रिकॉर्ड रूम में अलग-अलग संपत्तियों के पंजीयन के ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो इनके वास्तविक क्रेता-विक्रेताओं के ब्योरे से मेल नहीं खा रहे हैं और सरकारी रजिस्टर में संबंधित विक्रेताओं के अंगूठों की छाप भी दर्ज नहीं है.
अधिकारी ने बताया कि इस मामले के तहत कुल 18 संपत्तियों के संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है जिनमें आवासीय और वाणिज्यिक जमीनों व मकानों के साथ ही कृषि भूमियां भी शामिल हैं.

अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय बाजार में प्रचलित वर्तमान दरों के मुताबिक इन 18 संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी जा रही है. उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों के संदिग्ध दस्तावेज वर्ष 1959 से लेकर 2000 के बीच के हैं.
अधिकारी ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कांड की विस्तृत जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यायालय ने बांके बिहारी मंदिर समिति से कहा, ‘पता करें कि कितने मंदिरों को अपने अधिकार में लिया है सरकारों ने’
Next Article डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी पर भड़कीं उप्र की मंत्री, सपा प्रमुख की ‘चुप्पी’ पर उठाये सवाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.