Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»गाजा पर सोनिया के लेख, पहलगाम हमले के पीड़ितों को प्रियंका के ‘हिंदू’ न कहने पर भाजपा ने कांग्रेस की निंदा की
Country

गाजा पर सोनिया के लेख, पहलगाम हमले के पीड़ितों को प्रियंका के ‘हिंदू’ न कहने पर भाजपा ने कांग्रेस की निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
गाजा पर सोनिया के लेख, पहलगाम हमले के पीड़ितों को प्रियंका के ‘हिंदू’ न कहने पर भाजपा ने कांग्रेस की निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान पर सोनिया गांधी के लेख तथा लोकसभा में बहस के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को ‘हिंदू’ मानने से प्रियंका गांधी वाद्रा के “इनकार” करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि ये विपक्षी पार्टी का मुस्लिम वोट बैंक को “लुभाने” का “हताशा भरा प्रयास” हैं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में बहस में भाग लेते हुए, प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार ”चूक” को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और हमले में मारे गए 25 भारतीयों के नाम पढ़े. उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं ताकि सदन के प्रत्येक सदस्य को यह एहसास हो कि ”वे भी हमारी तरह इंसान थे, किसी राजनीतिक खेल के मोहरे नहीं.” जैसे ही कांग्रेस सांसद ने पहला नाम पढ़ा, सत्ता पक्ष ने चिल्लाकर कहा,”हिंदू”. इस पर उन्होंने उत्तर दिया,”भारतीय.”

इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”कांग्रेस पार्टी द्वारा यह मानने से इनकार करना चौंकाने वाला है कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को हिंदू होने के कारण निशाना बनाया गया था. यह दर्शाता है कि पार्टी इस राष्ट्र की भावनाओं से क्यों कटी हुई है और भारतीय राजनीति में इसका कोई भविष्य क्यों नहीं है.” उन्होंने कहा, ”जिस दिन भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस कर रहा है, उसी दिन सोनिया गांधी गाजा में मुसलमानों के लिए एक भावुक लेख लिखती हैं, एक ऐसा संघर्ष है जिसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है.”

मालवीय ने आरोप लगाया, ”यह सहानुभूति नहीं है. यह खुला तुष्टीकरण है – मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने की एक बेताब कोशिश, जिसमें देश के हिंदुओं के दर्द की पूरी तरह से अनदेखी की जाती है.” उन्होंने कहा कि यह “दोहरा मापदंड” भारत की जनता से छिपा नहीं है.

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस में सिफ.र् एक पप्पू नहीं है.” कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को एक लेख में गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान को ”नरसंहार” बताते हुए नरेन्द्र मोदी सरकार पर ”मानवता के इस अपमान पर मूकदर्शक” बने रहने का आरोप लगाया और कहा कि यह ”हमारे संवैधानिक मूल्यों के साथ कायरतापूर्ण विश्वासघात” है. उन्होंने यह भी कहा कि गाजा के लोगों पर इजराइल के अथक और विनाशकारी हमले के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ”शर्मनाक चुप्पी” ”बेहद निराशाजनक” होने के साथ-साथ ”नैतिक कायरता” की पराकाष्ठा भी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है, उसने POK वापस लेने का मौका छोड़ा: मोदी
Next Article उपराज्यपाल मानहानि मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मेधा पाटकर की सजा बरकरार रखी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.