Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»SIR का मतलब ‘मौन अदृश्य धांधली’ : अभिषेक बनर्जी
Country

SIR का मतलब ‘मौन अदृश्य धांधली’ : अभिषेक बनर्जी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
SIR का मतलब ‘मौन अदृश्य धांधली’ : अभिषेक बनर्जी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को मतदाता सूची में ”मौन अदृश्य धांधली” करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर निर्वाचन आयोग यह काम कर रहा है.

बनर्जी ने संसद परिसर में मीडियार्किमयों से कहा, ”हम सबने देखा है कि एसआईआर के नाम पर देश में क्या हो रहा है. उचचतम न्यायालय में मामला दायर किया गया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है, लेकिन बिहार से आ रही जानकारी डरावनी है.” उन्होंने कहा, ”कुत्तों और ट्रैक्टरों को दस्तावेज मिल रहे हैं… अब कुत्ते और ट्रैक्टर वोट देंगे, जबकि लोगों का वोट देने का अधिकार छीन लिया जा रहा है.” बनर्जी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग भाजपा के लिए जिस तरह से धांधली कर रहा है, यह एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण नहीं है, बल्कि भाजपा के इशारे पर निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही ‘मौन अदृश्य धांधली’ है.” तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी नाम नहीं कटने देगी.

उन्होंने कहा, ”अगर पश्चिम बंगाल से एक भी नाम हटाया गया तो वे अपनी पूरी ताकत लगा सकते हैं. वे देखेंगे कि क्या होता है.” निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछला विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के बीच आठ चरणों में हुआ था.

उन्होंने कहा, ”डायमंड हार्बर एक लोकसभा क्षेत्र है, जहां तीन चरणों में मतदान हुआ.” बनर्जी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग नहीं चाहता कि लोग वोट डालें. सरकार चलाने वाले जानते हैं कि अगर उन्होंने लोगों को वोट देने दिया तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा. लोकसभा में भी यही हुआ था, उन्हें 240 तक सीमित कर दिया गया था… यह आंकड़ा और नीचे जाएगा.” बनर्जी ने एसआईआर को विवादास्पद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में ”पिछले दरवाजे से प्रवेश” बताया.

बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की मौजूदगी के दावों पर उन्होंने कहा, ”निर्वाचन आयोग को समझना चाहिए कि बांग्लादेशी भारत में कैसे घुसते हैं… यह गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गलती के कारण है. ज्ञानेश कुमार अमित शाह के साथ मिलकर काम करते रहे हैं, उनके पास उनका नंबर जरूर होगा, उन्हें पहले अपने पूर्व ‘बॉस’ के सामने यह मुद्दा उठाना चाहिए.” बनर्जी ने कहा, ”गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह की यह सबसे बड़ी नाकामी है. उनके कार्यकाल में पहलगाम और पुलवामा जैसी घटनाएं हुई हैं. आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने में कैसे कामयाब हो गए?”

उन्होंने सीमा सुरक्षा बल की भी आलोचना करते हुए कहा, ”भाजपा मवेशियों और कोयले की तस्करी की बात करती है – जब बीएसएफ सीमा की रखवाली कर रहा है, तो एक गाय भारतीय क्षेत्र में कैसे घुस सकती है? बीएसएफ किसके अधिकार क्षेत्र में आता है? बीएसएफ या सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की मदद के बिना कोयले या मवेशियों की तस्करी कैसे हो सकती है?” बनर्जी ने कहा कि घुसपैठ के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय ने किसी भी बीएसएफ या सीआईएसएफ अधिकारी को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया. उन्होंने कहा, ”गिरफ्तारियां तो दूर की बात है, उन्होंने सीआईएसएफ या बीएसएफ के महानिदेशक को समन तक जारी नहीं किया है. अमित शाह मुख्य व्यक्ति हैं, उन्हें पहले इस्तीफ.ा देना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के आरोप में पांच अधिकारी गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़ में दो नन की गिरफ्तारी का मुद्दा लोकसभा में उठा, कांग्रेस सांसद ने रिहाई की मांग की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.