Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा के ढेंकनाल में हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत, दो वन अधिकारी निलंबित
Country

ओडिशा के ढेंकनाल में हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत, दो वन अधिकारी निलंबित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा के ढेंकनाल में हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत, दो वन अधिकारी निलंबित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढेंकनाल. ओडिशा के ढेंकनाल जिले में बृहस्पतिवार को एक हाथी ने दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों को कुचलकर मार डाला. पुलिस ने बताया कि यह घटना हिंडोल थाना क्षेत्र के बाघधरिया गांव में हिंडोल वन क्षेत्र के रसोल खंड में हुई. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान झूलना देहुरी (55), उसके देवर करुणाकर देहुरी (60) और एक अन्य ग्रामीण शशि साहू के रूप में हुई है.

रसोल वन बीट की वनपाल और प्रभारी लुसिमिता सिंह ने बताया, “रसोल क्षेत्र में तड़के हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सिलसिले में वन रक्षक और वनपाल को कर्तव्य में लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें हिंडोल क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है. उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.” सिंह ने बताया कि दोषी अधिकारियों को हाथी को जंगल में वापस खदेड़ने का काम सौंपा गया था.

ओडिशा के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने घटना पर दुख जताते हुए वन विभाग को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खुंटिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हाथी के हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को राज्य सरकार मुआवजा देगी और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में, माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देशों के बाद मैंने विभागीय अधिकारियों को तदनुसार निर्देशित किया है.” पुलिस के अनुसार, झूलना अपने घर के पास फूल तोड़ रही थी, तभी हाथी ने उस पर हमला करा दिया. उसने बताया कि झूलना का देवर करुणाकर अपनी भाभी को बचाने आया, तो हाथी ने उसे भी कुचल दिया. घटना में झूलना और करुणाकर की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि हाथी ने इसके तुरंत बाद एक अन्य ग्रामीण शशि साहू पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लगातार हो रहे हाथी के हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को सतमाइल चाक के पास कटक-संबलपुर सड़क पर रखकर यातायात बाधित किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और आगे हाथियों की घुसपैठ रोकने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित बाड़ (सोलर फेंस) लगाने की मांग की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबिहार में मसौदा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या हटाने के लिए मिलेगा एक महीने का समय
Next Article IND vs ENG 5th Test: बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर चमके शुभमन गिल, सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.