Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अमेरिका के बिना किसी छूट के 25 प्रतिशत शुल्क से 25 अरब डॉलर के निर्यात को खतरा:जीटीआरआई
Business

अमेरिका के बिना किसी छूट के 25 प्रतिशत शुल्क से 25 अरब डॉलर के निर्यात को खतरा:जीटीआरआई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका के बिना किसी छूट के 25 प्रतिशत शुल्क से 25 अरब डॉलर के निर्यात को खतरा:जीटीआरआई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: अमेरिका के भारत के सभी सामानों पर सात अगस्त से बिना किसी छूट के 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है। जीटीआरआई ने शुक्रवार को यह बात कही।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) द्वारा अमेरिका के कार्यकारी आदेश के विश्लेषण के अनुसार, 25 प्रतिशत शुल्क अब दवा और इलेक्ट्रॉनिक जैसे क्षेत्रों पर भी लागू होगा जिन्हें पहले अमेरिका द्वारा आयात शुल्क से छूट दी गई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया है जिसमें विभिन्न देशों पर लगने वाली शुल्क दरों का ब्योरा दिया गया है। इसके तहत भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की पुष्टि की गई है।
‘जवाबी शुल्क दरों में अतिरिक्त संशोधन’ शीर्षक वाले शासकीय आदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने करीब 70 देशों पर लगाए जाने वाली शुल्क दरों का ब्योरा दिया है।

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अनुमोदित यह शुल्क हाल के वर्षों में अमेरिका द्वारा किसी प्रमुख व्यापारिक साझेदार के विरुद्ध की गई सबसे कठोर व्यापारिक कार्रवाइयों में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह कदम इसलिए अलग है क्योंकि इसमें कई अन्य व्यापारिक साझेदारों के विपरीत भारत को सभी उत्पाद-स्तरीय छूट से वंचित कर दिया गया है। यहां तक कि उन उत्पादों और क्षेत्रों में भी, जिनमें अमेरिका ने अन्य देशों को छूट दी है।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि यह आदेश केवल एक शुल्क उपाय नहीं बल्कि दबाव बनाने की रणनीति है।

उन्होंने कहा, ‘‘ चीन जैसे देशों पर दवाइयों, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा जैसी जरूरी वस्तुओं पर छूट बरकरार रखी है। भारत के साथ सख्ती बरती गई है उत्पाद-स्तर पर कोई छूट नहीं दी गई है। संदेश स्पष्ट है कि अमेरिकी भू-राजनीतिक विचारों से सहमत हों, समझौता करें या व्यापक स्तर के शुल्क का सामना करें। भारत को दूसरों के लिए एक मिसाल बनाया जा रहा है।’’

आर्थिक शोध संस्थान के अनुसार, भारतीय वस्तुओं पर सात अगस्त से 25 प्रतिशत की दर से शुल्क लगेगा। हालांकि जो सामान पांच अक्टूबर 2025 तक वहां पहुंचने वाला है, उन पर पुरानी दर (ज्यादातर पर 10 प्रतिशत) लागू होगी। इसमें इस्पात व एल्यूमीनियम (पर 50 प्रतिशत) तथा स्मार्टफोन जैसे शुल्क-मुक्त उत्पाद शामिल नहीं हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पाद, दवा और इलेक्ट्रॉनिक होंगे। इनमें से प्रत्येक में आयात सामग्री अधिक है और घरेलू मूल्यवर्धन कम है। अमेरिका ने विभिन्न देशों से आयात पर 10 प्रतिशत से लेकर 41 प्रतिशत तक की दर से नए शुल्क लगाए हैं।

जीटीआरआई ने कहा कि इसका मतलब है कि इन देशों से आयात पर अब अमेरिकी शुल्क और अतिरिक्त ‘जवाबी शुल्क’ दोनों लागू होंगे। इससे कुल शुल्क में भारी वृद्धि होगी इसके अलावा, उच्च शुल्क (25-30 प्रतिशत) का सामना करने वाले देशों में भारत, ब्रुनेई, कजाकिस्तान, मोल्दोवा और ट्यूनीशिया शामिल हैं।
ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि भारत के निर्यात प्रतिर्स्पिधयों बांग्लादेश, श्रीलंका, ताइवान और वियतनाम पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMovie Review: ‘सन ऑफ सरदार 2’ दीपक डोभरियाल ने लूटी लाइमलाइट
Next Article छात्र की हत्या: बेंगलुरु में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.