Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ननों की गिरफ्तारी ‘गलतफहमी’ के कारण हुई, उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी: राजीव चंद्रशेखर
Country

ननों की गिरफ्तारी ‘गलतफहमी’ के कारण हुई, उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी: राजीव चंद्रशेखर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ननों की गिरफ्तारी ‘गलतफहमी’ के कारण हुई, उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी: राजीव चंद्रशेखर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

केरल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों में दो ननों की गिरफ्तारी ‘गलतफहमी’ के कारण हुई है और उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।

चंद्रशेखर ने यह बयान भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीबीसीआई) के अध्यक्ष और त्रिचूर के आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ से मुलाकात के बाद दिया। भाजपा नेता ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी और उन्हें जमानत पर रिहा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। इसे होने दीजिए। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। हम इसे राजनीति के तौर पर नहीं देख रहे हैं। हम केवल लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक गलतफहमी है।”

चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निजी प्लेसमेंट एजेंसियों को विनियमित करने वाला एक कानून है, जिसके तहत नौकरी के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली युवतियों को एक पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है।
उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं किया गया। इसलिए गलतफहमी हुई और उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।” इस बीच, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख के साथ बैठक के बाद आर्कबिशप थजथ ने संवाददाताओं से कहा कि चर्च चाहता है कि ननों को जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि ननों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में सुनकर दु?ख हुआ। आर्कबिशप ने यह भी कहा कि उन्होंने चंद्रशेखर को देश में ईसाई समुदाय पर बढ़ते हमलों और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी।

केरल की नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को सुखमन मंडावी के साथ 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्थानीय बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने उन पर तीन युवतियों का जबरन धर्मांतरण कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमणिपुर में लोकटक झील पर पूर्वोत्तर का इकलौता तैरता स्कूल अस्तित्व के लिए कर रहा संघर्ष
Next Article नयी वंदे भारत तथा अमृत भारत ट्रेनों को दिव्यांगजनों की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.