Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»तेजस्वी यादव ने मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने का दावा किया, उपमुख्यमंत्री ने किया खंडन
Country

तेजस्वी यादव ने मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने का दावा किया, उपमुख्यमंत्री ने किया खंडन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तेजस्वी यादव ने मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने का दावा किया, उपमुख्यमंत्री ने किया खंडन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित ‘‘मसौदा मतदाता सूची’’ में उनका नाम नहीं है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने इस दावे का खंडन करते हुए मसौदा मतदाता सूची का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें यादव का विवरण और तस्वीर देखी जा सकती है।

प्रेस वार्ता के दौरान, पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने अपने फोन को एक बड़ी स्क्रीन से जोड़ा और अपना ईपीआईसी नंबर खोजने की कोशिश की, जिससे परिणाम आया कि ‘‘कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।’’ तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘देखिए! मैं खुद मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हूं। इससे मैं चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता हूं। शायद, मुझे नागरिक नहीं माना जाएगा और मैं इस घर में रहने के अधिकार से भी वंचित हो जाऊंगा।’’

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने यह भी दावा किया कि जब बूथ स्तर का अधिकारी उनके यहां गणना प्रपत्र लेकर आया था, तो उसने उन्हें कोई रसीद नहीं दी। राजद नेता ने कहा, ‘‘लेकिन, मैंने कोई कसर नहीं छोड़ते हुए अपना हस्ताक्षरित और विधिवत भरा हुआ फॉर्म सौंपते हुए अपनी तस्वीर खींच ली थी।’’ कुछ पत्रकारों ने यादव को सुझाव दिया कि वह शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए गए मतदाता सूची के मसौदे का ंिप्रटआउट देखें, हो सकता है उनका नाम उसमें हो।

यादव ने जवाब दिया, ‘‘आॅनलाइन तरीका ही ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध है। क्या आप उम्मीद करेंगे कि बिहार से बाहर रहने वाला कोई व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम देखने आएगा? मेरा कहना यह है कि जब हम जैसे लोग ही परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आम लोगों की तो बात ही क्या करें। मुझे सुनने में आया है कि एक आईएएस अधिकारी दंपति का नाम भी मतदाता सूची से गायब है।’’

राजद नेता ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनाव का ‘‘बहिष्कार’’ करने की धमकी देकर खलबली मचा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए सत्तारूढ़ राजग की ‘‘मदद’’ करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में यह भी कहा, ‘‘मैं देखना चाहता हूं कि क्या किसी भाजपा नेता का नाम भी मसौदा मतदाता सूची से गायब है।’’ इस बीच, चौधरी ने तेजस्वी के दावे का खंडने करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपका नाम आपके पिता, आदरणीय लालू प्रसाद (राजद प्रमुख) के नाम के बिल्कुल साथ है। बेहतर होगा कि आप झूठे दावों की अपनी दुकान बंद कर दें।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजनाथ ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की आलोचना की
Next Article उत्तराखंड के चमोली में जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन से 12 मजदूर घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.