Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पृथ्वीराज चव्हाण और आव्हाड की ‘सनातनी आतंकवाद’ टिप्पणी पर विवाद, भाजपा का पलटवार
Country

पृथ्वीराज चव्हाण और आव्हाड की ‘सनातनी आतंकवाद’ टिप्पणी पर विवाद, भाजपा का पलटवार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 3, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पृथ्वीराज चव्हाण और आव्हाड की ‘सनातनी आतंकवाद’ टिप्पणी पर विवाद, भाजपा का पलटवार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की “भगवा आतंकवाद” के स्थान पर “सनातनी या हिंदू आतंकवादी” शब्द के प्रयोग का सुझाव देने वाली टिप्पणी और राकांपा (शरद चंद्र पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड के “सनातनी आतंकवाद” संबंधी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में विवाद उत्पन्न हो गया है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के एक अन्य नेता रोहित पवार ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना रविवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के हमलवरों से की.

साल 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को एक एनआईए अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, “मैं अनुरोध करता हूं कि ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल न करें. अगर आपको कहना ही है, तो ‘सनातनी आतंकवादी’ या ‘हिंदू आतंकवादी’ कहें.” हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद की कोई जाति या धर्म नहीं होता. चव्हाण की बात दोहराते हुए आव्हाड ने शनिवार को कहा, “सनातनी आतंकवाद को स्वीकार किया जाना चाहिए.” उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “यह कोई हाल की घटना नहीं है; यह प्राचीन काल से अस्तित्व में है.” आव्हाड ने विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला दिया. उनके अनुसार, विचारकों और सामाजिक सुधारकों को सताया गया था और ऐसे लोगों को उन्होंने “सनातनी आतंकवादी” बताया.

आव्हाड ने आरोप लगाया, ”जिन्होंने भगवान बुद्ध को परेशान किया, बौद्ध भिक्षुओं की हत्या की, छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का विरोध किया और छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ षड्यंत्र रचा, वे सभी सनातनी आतंकवादी थे.” उन्होंने आरोप लगाया, “जिन लोगों ने सावित्रीबाई फुले पर गोबर फेंका, महात्मा फुले का बहिष्कार किया, गोविंद पानसरे, नरेंद्र दाभोलकर, एम एम कलबुर्गी और गौरी लंकेश पर हमला किया और शोषितों को पानी देने से इनकार किया, वे सनातनी आतंकवादी थे.” आव्हाड ने दावा किया कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी को प्रार्थना के लिए जाते समय गोली मारी थी और जो लोग मनुस्मृति को डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान से अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं, वे भी वही (सनातनी आतंकवादी) हैं. रविवार को रोहित पवार ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किये.

पवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “चाहे महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे हो या पहलगाम हमले के अपराधी, आतंकवाद की जड़ चरमपंथी विचारधारा में निहित है. आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता, केवल कट्टरपंथी विचार ही इसका आधार है.” उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने सदैव समानता, मानवता और संतों की शिक्षाओं का समर्थन किया है, तथा इस बात पर बल दिया कि मनुस्मृति पर आधारित परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं हो सकती. पवार ने कहा, “हमने अतीत में मनुस्मृति को जलाया, हम आज भी इसे जलाते हैं और हम भविष्य में भी इसे जलाते रहेंगे.” वरिष्ठ नेता शरद पवार के पोते रोहित पवार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर तथाकथित हिंदुत्ववादी नेताओं की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया.

उन्होंने सवाल किया, “आज किसान संकट में हैं, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी गंभीर मुद्दे हैं. तथाकथित हिंदुत्ववादी नेता इन पर आवाज क्यों नहीं उठाते? क्या उन्हें आत्महत्या करते हिंदू किसान या नौकरी के लिए भटकते हिंदू युवा नहीं दिखते?” पलटवार करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने रविवार शाम को आव्हाड और पवार पर “तुष्टिकरण की राजनीति” के लिए “हिंदूओं के खिलाफ घृणा” फैलाने का आरोप लगाया.

उपाध्याय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लपवार और आव्हाड की हिंदू घृणा और तुष्टिकरण की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. वे जो उदाहरण देते हैं, उनका हिंदू समुदाय समर्थन नहीं करता. दरअसल, उन लोगों को अपराधी माना जाता है. लेकिन आव्हाड ही थे जिन्होंने कभी इशरत जहां जैसी आतंकवादियों का महिमामंडन किया था. क्या आप बटला हाउस को भूल गए हैं, जहां एक मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गए थे और सोनिया गांधी कथित तौर पर रो पड़ी थीं?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आतंकवाद को भगवा रंग से जोड़ने की कोशिश की, जो बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “यह हिंदुओं को आतंकवादी बताने का एक प्रयास था.”

भाजपा नेता ने आव्हाड से सवाल किया कि क्या वह मुस्लिम आतंकवादियों का जिक्र करेंगे और पहलगाम में हिंदुओं की क्रूर हत्या की निंदा करेंगे. उन्होंने कहा, “आपने बार-बार ‘सनातनी आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया है. क्या आप एक बार मुस्लिम आतंकवादियों का ज.क्रि कर सकते हैं और पहलगाम में हिंदुओं की हत्या करने वालों की निंदा कर सकते हैं? आप सनातन धर्म को बदनाम करने में तो तत्पर रहते हैं, लेकिन मुस्लिम आतंकवादियों का नाम लेने से हिचकिचाते हैं. इशरत जहां का महिमामंडन करने वालों को सनातन धर्म के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.” उन्होंने रोहित पवार पर हिंदू आतंकवाद का विमर्श गढ.ने का प्रयास करने का आरोप लगाया.

भाजपा नेता ने कहा, “क्या आपको हिंदुओं की याद तब आई जब (पुणे ज.लिे के कस्बे) दौंड में उनके उपासना स्थल को अपवित्र किया गया? जब आपकी सरकार (एमवीए) ने हनुमान चालीसा पढ.ने के लिए नवनीत राणा को जेल में डाल दिया, तब क्या आपको हिंदुओं की याद आई? अब आपको हिंदू आतंकवाद का विमर्श फैलाने के लिए हिंदू किसानों और युवाओं की याद आ रही है. लोग इस पाखंड में नहीं फंसेंगे. हिंदू समुदाय आपका असली चेहरा देख रहा है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस के सत्ता में आने पर हिमंत के ‘अवैध’ स्वामित्व वाली भूमि गरीबों में बांटी जाएगी: गोगोई
Next Article ओडिशा: समुद्र में उतरने के बाद लापता हुए एक मछुआरे को बचाया गया, तीन अन्य की तलाश जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.