Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार कर्मचारियों से मारपीट की; FIR दर्ज: स्पाइसजेट
Country

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार कर्मचारियों से मारपीट की; FIR दर्ज: स्पाइसजेट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 4, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर चार कर्मचारियों से मारपीट की; FIR दर्ज: स्पाइसजेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर/नयी दिल्ली. पुलिस ने पिछले हफ्ते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के चार कर्मचारियों पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें घायल करने के आरोप में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है. अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को सेना अधिकारी द्वारा अतिरिक्त सामान शुल्क के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल आर के सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बीएनएस की धारा 115 किसी अन्य व्यक्ति को स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के अपराध से संबंधित है.

वर्तमान में बारामूला जिले के गुलमर्ग स्थित सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह, स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली उड़ान में सवार होने वाले थे, जब यह घटना घटी. घटना के बारे में पूछे जाने पर, सेना के अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकारियों को पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है. वे लंबित जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं और सेना देश भर के सभी नागरिक स्थानों पर अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

श्रीनगर के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने एक बयान में कहा कि सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुस्साए सैन्य अधिकारी को कई एयरलाइन कर्मचारियों को लोहे के स्टैंड से पीटते हुए दिखाया गया है. एयरलाइन ने घटना के बारे में एक विस्तृत बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि हमले के चार पीड़ितों में से एक को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है.

एयरलाइन ने यह भी कहा कि उसने नागर विमानन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
स्पाइसजेट ने बयान में कहा, “छब्बीस जुलाई, 2025 को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एसजी-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर गंभीर हमला किया. घूंसे, बार-बार लात मारने और कतार वाले स्टैंड के हमले से हमारे कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी टूट गई और जबड़े में गंभीर चोटें आईं.” एयरलाइन के अनुसार, एक कर्मचारी बेहोश होकर ज.मीन पर गिर पड़ा, लेकिन यात्री उसे लात-घूंसों से पीटता रहा.

कंपनी ने कहा, “एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर ज.ोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा, जब वह बेहोश हुए अपने सहकर्मी की मदद के लिए नीचे झुका था.” स्पाइसजेट ने कहा कि यात्री, जो एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था, दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वज.न 16 किलोग्राम था, जो सात किलोग्राम की अनुमत सीमा से दोगुना से भी ज़्यादा था.

बयान के अनुसार, “जब यात्री को विनम्रतापूर्वक अतिरिक्त सामान के बारे में बताया गया और लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया और बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए ही ज.बरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गया – जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन था. सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने उसे वापस गेट तक पहुंचाया.” एयरलाइन ने कहा कि गेट पर यात्री का व्यवहार और भी आक्रामक हो गया. फिलहाल यह पता नहीं चल सका कि घटना के बाद यात्री को हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था या नहीं.

बयान में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और एयरलाइन ने नागर विमानन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्पाइसजेट ने नागर विमानन मंत्रालय को भी पत्र लिखकर “अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के बारे में जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है.” एयरलाइन ने कहा कि उसने हवाईअड्डा अधिकारियों से घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है और उसे पुलिस को सौंप दिया है.

सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह मामला भारतीय सेना के संज्ञान में आया है और ‘हम लंबित जांच के निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं.” श्रीनगर के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने एक बयान में कहा, “छब्बीस जुलाई, 2025 को श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक सैन्यकर्मी और एयरलाइन कर्मचारी के बीच कथित विवाद का मामला भारतीय सेना के संज्ञान में आया है. भारतीय सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है. मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकवाद रोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी
Next Article वंतारा से ‘महादेवी’ की वापसी के लिए हजारों लोग मौन मार्च में हुए शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.