Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Ind vs Eng Highlights: बारिश के कारण चौथे दिन खेल समाप्त, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर
Sports

Ind vs Eng Highlights: बारिश के कारण चौथे दिन खेल समाप्त, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 4, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Ind vs Eng Highlights: बारिश के कारण चौथे दिन खेल समाप्त, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ind vs Eng Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे।

चौथे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने पहली पारी में करुण नायर के अर्धशतक की मदद से 224 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जैक क्राउली (64) और हैरी ब्रूक (53) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 247 रन बनाए और 23 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतकीय और आकाश दीप (64), रवींद्र जडेजा (53) व वाशिंगटन सुंदर (53) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 396 रन बनाए। इस तरह भारत ने इंग्लैंड पर 373 रन की बढ़त हासिल की और उन्हें 374 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (111) और जो रूट की शतकीय पारियों की मदद से 339 रन बना लिए हैं।

चौथे दिन का खेल एक विकेट पर 50 रन से शुरू हुआ। उस वक्त बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनका साथ देने के लिए कप्तान ओली पोप आए थे। इससे पहले शनिवार (तीसरे दिन) को तीसरे सत्र में मोहम्मद सिराज ने करारा झटका दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर जैक क्राउली को बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्राउली और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत थी। 82 के स्कोर पर उन्हें दूसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 83 गेंद में छह चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कप्तान ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 27 रन बना पाए।

106 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को जो रूट और हैरी ब्रूक का सहारा मिला। दोनों दीवार बनकर डटे रहे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 91 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। वह 98 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने चौथे विकेट के लिए जो रूट के साथ 195 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रूट और बेयरस्टो ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए 269* रन जोड़े थे।

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक पूरा किया। उन्होंने 101 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका 13वां टेस्ट शतक भी है। इसके अलावा इंग्लैंड में यह जो रूट का यह 24वां टेस्ट शतक है, जो घरेलू टेस्ट मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक हैं। इससे पहले रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने ने 23-23 शतक बनाए थे। रूट 152 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए जबकि ब्रूक 98 गेंदों में 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Ind vs Eng Live Score: खराब रोशनी के कारण रुका मैच
खराब रोशनी के कारण मैच बीच में रोक दिया गया है। इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर है। मेजबानों ने छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। जेमी स्मिथ दो और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePrayagraj Flood News : गंगा और यमुना का खौफनाक रूप देख सहमे लोग, टूट सकता है 1978 का रिकॉर्ड
Next Article Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; बेटे हेमंत बोले- आज मैं शून्य हो गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.