Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘रांझणा’ के एआई संस्करण ने मुझे विचलित कर दिया: धनुष
Entertainment

‘रांझणा’ के एआई संस्करण ने मुझे विचलित कर दिया: धनुष

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘रांझणा’ के एआई संस्करण ने मुझे विचलित कर दिया: धनुष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: अभिनेता धनुष ने अपनी फिल्म ‘रांझणा’ के एआई की मदद से बनाए गए अंतिम दृश्य पर असंतोष जताया और कहा कि यह संस्करण उस फिल्म से अलग है, जिससे उन्होंने 12 साल पहले बॉलीवुड में शुरूआत की थी। साल 2013 में रिलीज हुई ‘रांझणा’ का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसमें सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।

हाल में फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया, लेकिन इस बार इसका अंत कृत्रिम बुद्धिमत्ता या आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बदल दिया गया, जिसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

अभिनेता धनुष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस नए संस्करण ने ‘‘फिल्म की आत्मा को छीन लिया है।’’ उनके अनुसार, उन्होंने पहले ही इसके खिलाफ आपत्ति जताई थी। रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में 42 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ‘‘एआई से बदले गए क्लाइमैक्स के साथ ‘रांझणा’ की पुन: रिलीज ने मुझे पूरी तरह से विचलित कर दिया है।

इस वैकल्पिक अंत ने फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया है और मेरी स्पष्ट आपत्ति के बावजूद संबंधित पक्षों ने इसे बनाया। यह वह फिल्म नहीं है, जिसमें मैंने 12 साल पहले काम किया था।’’ धनुष ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया ‘‘कहानी कहने की ईमानदारी’’ के लिए खतरा है।

उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्मों या सामग्री को बदलने के लिए एआई का इस्तेमाल करना कला और कलाकारों दोनों के लिए बेहद ंिचताजनक परंपरा है। यह कहानी कहने की ईमानदारी और सिनेमा की विरासत को खतरे में डालता है। मैं गंभीरतापूर्व आशा करता हूं कि भविष्य में इस तरह के चलन को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे।’’

फिल्म की कहानी बनारस और दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कुंदन (धनुष) नामक ंिहदू लड़का ज़ोया (सोनम कपूर) नामक मुस्लिम लड़की से बचपन से प्रेम करता है। फिल्म के मूल संस्करण में क्लाइमैक्स के दौरान कुंदन एक रैली में गोली लगने के बाद अस्पताल में दम तोड़ देता है। एआई द्वारा बदले गए संस्करण में उसका अंत बदल दिया गया है और वह जीवित रहता है।

निर्देशक आनंद एल राय पहले ही निर्माता और वितरक कंपनी इरोज द्वारा रिलीज किए गए नए संस्करण की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म को एक नए अंतिम दृश्य की जरूरत नहीं थी और वह पहले से ही एक बेहतरीन फिल्म है।

वहीं, इरोज ने जवाब में कहा था कि कंपनी हमेशा नई तकनीकों को अपनाने में अग्रणी रही है और वैकल्पिक अंत का उद्देश्य दर्शकों की भागीदारी को बढ़ाना और एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है। उसने यह भी कहा कि इसे ‘‘वैकल्पिक संस्करण’’ के रूप में दिखाया गया है। ‘रांझणा’ की पटकथा हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म में अभय देओल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleटेस्ट में स्टोक्स के बाद ओली पोप नहीं हैरी ब्रूक हों कप्तान: वॉन
Next Article मोदी सरकार के 10 साल में 17 करोड़ युवाओं को नौकरियां-रोजगार मिले: मांडविया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.