Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, वर्षा जनित कारणों से 103 मौतें
Country

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, वर्षा जनित कारणों से 103 मौतें

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी, वर्षा जनित कारणों से 103 मौतें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में मध्यम से तेज बारिश जारी रहने के कारण सोमवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 310 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।

राजधानी शिमला के उपनगर पंथाघाटी में रविवार रात भूस्खलन होने के कारण मेहली-शोघी बाईपास मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मलबे से सड़क बंद हो गई और गिरते पत्थरों से आसपास की कुछ दुकानों को नुकसान भी पहुंचा।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

ऑरेंज अलर्टह्ण का अर्थ है संभावित बिजली कटौती और परिवहन, रेल, सड़क तथा हवाई यात्रा में संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहें। रविवार शाम से अब तक कसौली में 82 मिमी, नैना देवी में 62.6 मिमी, जोंिगद्रनगर में 60 मिमी, ब्राह्मणी में 49.2 मिमी, मनाली में 45 मिमी, गुलैर में 29 मिमी, पंडोह में 27 मिमी, करसोग में 26.2 मिमी, सराहन में 25.5 मिमी और शिमला में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

राज्य आपात संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, सोमवार सुबह तक एनएच 305 (औट से सैंज) सहित 310 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें से सबसे अधिक 171 सड़कें मंडी जिले में और 68 कुल्लू जिले में बंद हैं, जो आपदा से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।

इसके अलावा, बारिश की वजह से राज्यभर में 113 विद्युत ट्रांसफॉर्मर और 236 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। एसईओसी के अनुसार, 20 जून को मानसून की शुरूआत से अब तक राज्य को बारिश की वजह से 1,714 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस दौरान प्रदेश में अब तक बाढ़ की 53 घटनाएं, बादल फटने की 28 घटनाएं और 47 बड़े भूस्खलन दर्ज किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक कुल 103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में 20 लोगों की मौत डूबने, 19 की गिरने से, 17 की बादल फटने, आठ की अचानक आई बाढ़ और छह की भूस्खलन से मौत हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशाहरुख को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर थरूर ने दी बधाई, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
Next Article गरियाबंद में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.