Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवाएं प्रभावित, यात्री हलकान…
Country

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवाएं प्रभावित, यात्री हलकान…

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 5, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से बस सेवाएं प्रभावित, यात्री हलकान…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु: कर्नाटक में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिससे पू्रे राज्य में सार्वजनिक बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अदालत द्वारा हड़ताल पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बावजूद कर्मचारी संघों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया। कर्नाटक उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कर्मचारी संघों से अपना प्रदर्शन वापस लेने की अपील की है, लेकिन वे इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें 38 महीने का बकाया भुगतान किया जाए और एक जनवरी, 2024 से वेतन वृद्धि लागू की जाए।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा आहूत हड़ताल के कारण यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि बेंगलुरु में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। सुबह-सुबह बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) की पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने के भ्रम के कारण लोगों ने मेट्रो सेवाओं का रुख किया, जिसके परिणामस्वरूप मेट्रो में सामान्य से ज्Þयादा भीड़भाड़ रही।

निजी वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण भी यातायात जाम की स्थिति बनी रही। जब लोगों को पता चला कि बीएमटीसी की बसों का संचालन हो रहा है तो सुबह नौ बजे तक स्थिति सामान्य हो गई। बीएमटीसी अधिकारियों ने दावा किया कि वे लगभग 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

बीएमटीसी के सुरक्षा एवं सतर्कता निदेशक अब्दुल अहद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पूर्वाह्न 10 बजे तक हमारे आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 49 डिपो से चलने वाली सामान्यत? 3,303 बसों में से 3,283 बसें सेवा में थीं।’’

उन्होंने कहा, हवाई अड्डे के लिए संचालित बस सेवाओं पर हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ।ह्व हालांकि बेंगलुरु से कर्नाटक के अन्य हिस्सों में जाने वालीं केएसआरटीसी की बसों की सेवाएं सीमित हैं। कुछ बसें डिपो पर खड़ी रहीं जबकि कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल न होने का फैसला किया है जिसकी वजह से कुछ बस सड़कों पर नजर आईं।

परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुछ चालकों ने फैसला किया कि वे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचाएंगे, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बसों का परिचालन हो रहा है। बस सेवाओं में व्यवधान के कारण स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति कम रही।

ऐसा बताया जा रहा है कि परिवहन निगमों ने स्थिति को संभालने के लिए प्रशिक्षु बस चालकों की सेवाएं ली हैं। इसके अलावा, निजी बसों को भी सरकारी बस अड्डों से जाने की अनुमति दी गई है। राज्य के बेंगलुरु, चिक्कमगलुरु, रायचूर, चित्रदुर्ग, हुबली, धारवाड़, बेलगावी, मंगलुरु, मैसुरु, तुमकुरु, हासन, मदिकेरी, शिवमोगा और कलबुर्गी जैसे प्रमुख शहरों में बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। हजारों लोग रास्ते में फंसे हुए थे। उन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीमित संख्या में बसों का संचालन होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण निजी बस संचालक और कैब चालक कथित तौर पर अत्यधिक किराया वसूल रहे हैं। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि बेंगलुरु में आॅटोरिक्शा चालक बहुत अधिक किराया मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, परिवहन मंत्री रामंिलगा रेड्डी और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच सोमवार को हुई अंतिम दौर की बैठक में कोई निर्णायक नतीजा न निकल पाने पर कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला किया।

उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने परिवहन कर्मचारियों से अपना अड़ियल रुख छोड़कर अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों को अन्यायपूर्ण नहीं बताया है लेकिन परिवहन संघ को सरकार की बात भी समझनी चाहिए।

शिवकुमार ने कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और परिवहन मंत्री रामंिलगा रेड्डी उनकी मदद करना चाहते हैं। अब उन्हें स्थिति समझनी चाहिए। हमें नागरिकों का ध्यान रखना होगा। उन्हें उन चीज़ों के लिए जिद नहीं करनी चाहिए जो संभव नहीं हैं।

गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने पत्रकारों से कहा कि हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। उन्होंने कहा, ह्लकिसी भी (अप्रिय) घटना की कोई सूचना नहीं है… कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की है।

इसी बीच, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बस सेवाएं प्रभावित होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधा और उनसे ‘‘गहरी नींद’’ से जगने तथा इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाए और पूछा कि सरकार कर्मचारियों की कानूनी मांगों को पूरा करने में क्यों असमर्थ है। भाजपा ने कहा सरकार यह भी सुनिश्चित नहीं कर पा रही है कि कर्मचारी काम पर वापस आ जाएं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने कहा, ह्लसरकार और मुख्यमंत्री को तुरंत ह्लगहरी नींदह्व से बाहर आना चाहिए और अपनी सुस्ती छोड़कर उन्हें (कर्मचारियों को) बुलाकर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। अगर यह आपके लिए संभव नहीं है तो पद छोड़ दीजिए और घर चले जाइए। क्या आपको समझ नहीं आ रहा है कि लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं, आप क्या कर रहे हैं?’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आरएमएल अस्पताल में ली अंतिम सांस…
Next Article राष्ट्रीय सब जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप सात अगस्त से ग्रेटर नोएडा में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.