Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»रास में नहीं थमा हंगामा, एक बार के स्थगन के बाद बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
Country

रास में नहीं थमा हंगामा, एक बार के स्थगन के बाद बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रास में नहीं थमा हंगामा, एक बार के स्थगन के बाद बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बज कर तीस मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब बैठक शुरू हुई तो पीठासीन अध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता की अनुमति से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘‘बजट मणिपुर (2025-26)’’ सदन के पटल पर रखा।

इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्य अपने स्थानों से आगे आ कर ‘वोट की चोरी बंद करो’ तथा ‘एसआईआर पर चर्चा हो’ जैसे नारे लगाने लगे।

हंगामे के बीच ही उच्च सदन में समुद्र द्वारा माल वहन विधेयक 2025 पर चर्चा को आगे बढ़ाया गया। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 23 जुलाई को यह विधेयक विचार एवं पारित करने के लिए उच्च सदन में पेश किया था।

विधेयक पर भाजपा के संजय सेठ और राजीव भट्टाचार्जी तथा टीएमसी (एम) सदस्य जी के वासन ने इसका समर्थन करते हुए अपनी बात रखी। पीठासीन अध्यक्ष ने विधेयक पर बोलने के लिए कांग्रेस के नीरज डांगी, बीजद के नजीबुल्ला खान, राकांपा की फौजिया खान और भाकपा के पी संदोष कुमार का नाम भी पुकारा। फौजिया खान और नजीबुल्ला खान सदन में नहीं थे जबकि अन्य सदस्यों ने एसआईआर पर चर्चा की मांग उठाई।

हंगामे के बीच कुछ सदस्यों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया तब पीठासीन अध्यक्ष कालिता ने कहा कि वह व्यवस्था के प्रश्न की अनुमति तब देंगे जब सदन में व्यवस्था होगी। उन्होंने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने तथा कार्यवाही सामान्य तरीके से चलने देने को कहा।

आसन की अनुमति मिलने पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नियम सबके लिए एक समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां से व्यवस्था का प्रश्न उठाने पर आसन की ओर से कहा जाता है कि व्यवस्था के प्रश्न की अनुमति तब दी जाएगी जब सदन में व्यवस्था होगी। ‘‘लेकिन दूसरी ओर सत्ता पक्ष के सदस्य बोल रहे हैं।’’ इस पर सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि हंगामे के बीच व्यवस्था का प्रश्न कैसे होगा। उन्होंने कहा कि आसन का निर्णय सर्वोच्च है।

आईयूएमएल के हारिस बीरन ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर सदस्य चर्चा चाहते हैं, इस पर चर्चा क्यों नहीं की जा रही है। कालिता ने उनसे मूल विषय पर बोलने के लिए कहा। माकपा के वी शिवादासान ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक पर इतने हंगामे के बीच चर्चा कैसे की जा सकती है।

चर्चा पूरी होने के बाद पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। लोकसभा में यह विधेयक 28 मार्च को पारित हुआ था। हंगामे के बीच विधेयक पारित होने के बाद दोपहर दो बज कर तीस मिनट पर उच्च सदन की बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपेटीएम अब पूरी तरह से भारतीय कंपनी, चीनी स्वामित्व समाप्त
Next Article केरल: कन्नूर विवि में छात्रसंघ चुनाव के बीच एसएफआई की पुलिस, यूडीएसएफ के साथ झड़प
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.