Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बिहार के समस्तीपुर में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए किया गया आवदेन
Country

बिहार के समस्तीपुर में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए किया गया आवदेन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिहार के समस्तीपुर में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए किया गया आवदेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

समस्तीपुर/नयी दिल्ली. बिहार के समस्तीपुर जिले में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया, जिसे राजस्व विभाग ने खारिज कर दिया. जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है, ताकि शरारत करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जा सके.

एक बयान में प्रशासन ने कहा कि आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए 29 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया था और राजस्व विभाग के संबद्ध अधिकारी ने ”इसे चार अगस्त को खारिज कर दिया.” आवेदन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर के साथ उन्हें जिले के हसनपुर गांव का निवासी बताया गया था. ऐसा लगता है कि शरारत करने वाले ने इंटरनेट पर थोड़ी खोजबीन की थी, क्योंकि माता-पिता का नाम फ्रेडरिक क्राइस्ट ट्रंप और मैरी ऐनी मैकलियोड बताया गया था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के क्रमश: पिता और माता हैं.

प्रशासन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए यह किया गया. जून में निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की व्यापक कवायद शुरू किये जाने के बाद से राज्य में इस तरह की यह चौथी घटना है. हाल में, ग्रामीण पटना और नवादा में क्रमश? ‘डॉग बाबू’ और ‘डॉगेश बाबू’ नाम से आवेदन प्राप्त हुए थे. पूर्वी चंपारण जिले में, एक भोजपुरी अभिनेत्री की तस्वीर के साथ ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ के नाम से एक आवेदन प्राप्त हुआ था. उपरोक्त सभी मामलों में आवेदन खारिज कर दिये गए हैं और संबंधित थानों में प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.

समस्तीपुर जिला प्रशासन ने यह भी कहा, ”अपराध की गंभीरता को देखते हुए, उपयुक्त जांच और कार्रवाई के लिए समस्तीपुर के साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक खबर साझा की, जिसमें कहा गया था कि आवेदन के संबंध में ”प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है.” सुरजेवाला ने कहा, ‘यह सबसे बड़ा सबूत है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण एक धोखाधड़ी है, जिसका उद्देश्य वोट चुराना है. कांग्रेस और राहुल गांधी इस साजिश को विफल करने के लिए लड़ रहे हैं. ऐसी स्थिति में चुप रहना एक अपराध है. आइए हम सब अपनी आवाज उठाएं और लोकतंत्र के प्रहरी बनें.” इस पर, समस्तीपुर प्रशासन ने कहा, ”प्रमाण-पत्र कभी जारी ही नहीं किया गया. किसी ने जानबूझकर ऐसा आवेदन किया था और जांच के दौरान उसे खारिज कर दिया गया. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.”

बिहार से विचित्र मामले आ रहे, ट्रंप की तस्वीर लगा आवास प्रमाण पत्र उदाहरण : महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बिहार में जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य से लगातार ”विचित्र” मामले सामने आ रहे हैं. मोइत्रा ने कहा, ”यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिस पर निर्वाचन आयोग ने अपनी मुहर लगा दी है, जो कहती है कि यह व्यापक और सटीक है. आप खुद ही फैसला क्यों नहीं करते. हमें समस्तीपुर जिले में डोनाल्ड ट्रंप के नाम से एक ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी मिली है.”

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से लोकसभा सदस्य मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो बयान में कहा, ”निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) करने का दावा किया है, जिसके बारे में हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि यह कुछ और नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर मताधिकार से वंचित करने की एक कवायद है. 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं और सरकार इस पर चर्चा करने से इनकार कर रही है.” उन्होंने कहा, ”इन सबके बीच, इस एसआईआर अभियान के तहत बिहार से हर दिन नए-नए विचित्र मामले सामने आ रहे हैं.”

मोइत्रा ने ट्रंप के नाम से किए गए आवेदन पर कहा, ”यह आवेदन 29 जुलाई को मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से सरकारी पोर्टल के माध्यम से किया गया था और इसमें डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर का उपयोग किया गया है जबकि मोहिउद्दीन नगर के हसनपुर गांव का स्थानीय पता दर्ज किया गया है.” समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा है कि ट्रंप की तस्वीर का उपयोग करके निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

समस्तीपुर जिला प्रशासन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी पोस्ट में कहा गया, ”यह प्रमाणपत्र जारी ही नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने जानबूझकर आवेदन दिया था और जांच के क्रम में यह गलत पाया गया है. इस पर मुकदमा भी कर दिया गया है तथा कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.” मोइत्रा ने एक और उदाहरण बिहार के खगड़िया का दिया. उन्होंने कहा, ”दूसरा मामला, जो और भी बेहतर है, खगड़िया जिले में है. अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन, भगवान राम, देवी सीता और यहां तक कि एक कौवे के नाम पर भी निवास प्रमाण पत्र के लिए मिले हैं.”

उन्होंने कहा,”इन आवेदनों में पौराणिक या जानवरों की तस्वीरें और स्पष्ट रूप से बनावटी नाम और पते शामिल हैं. भगवान राम के आवेदन में राजा दशरथ और मां कौशल्या को माता-पिता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है… इसलिए एसआईआर आवेदन की स्थिति ऐसी है. ये तो बस दो या तीन उदाहरण हैं.” मोइत्रा ने कहा, ”यह एक गहन पुनरीक्षण है, जो किसी और द्वारा नहीं, बल्कि भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही है, जो ज.ोर दे रहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से सटीक और त्रुटिरहित है. आप खुद फैसला करें. यह तमाशा जारी है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान में होटलों, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच
Next Article अभिभावक की यौन हिंसा पारिवारिक विश्वास की बुनियाद को नष्ट कर देती है : न्यायालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.