Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»रिलायंस ने वृद्धि को गति देने के लिए तैयार किये ‘चार इंजन’ : मुकेश अंबानी
Business

रिलायंस ने वृद्धि को गति देने के लिए तैयार किये ‘चार इंजन’ : मुकेश अंबानी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रिलायंस ने वृद्धि को गति देने के लिए तैयार किये ‘चार इंजन’ : मुकेश अंबानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि उन्होंने समूह के विस्तार के अगले चरण को गति देने के लिए खुदरा, डिजिटल सेवाओं, मीडिया और मनोरंजन और नई ऊर्जा के चार उच्च-शक्ति वाले विकास इंजन तैयार किए हैं. उन्होंने कंपनी की सालाना रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए एक संदेश में कहा कि इसके साथ ही, रिलायंस खुद को एक नए युग के डीप-टेक (अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी) उद्यम के रूप में ढाल रही है.

पारंपरिक रूप से तेल और पेट्रोल-रसायन (ओ टू सी) को विकास का प्रमुख आधार मानने वाली इस कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में खुदरा, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं में कदम रखा है. इसके साथ समाचार और मनोरंजन चैनल के ईद-गिर्द एक मीडिया साम्राज्य का निर्माण किया है और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखने के लिए बड़े कारखानों की नींव रखी है.

अंबानी ने कहा, ”इन चारों में से प्रत्येक मंच प्रौद्योगिकी और नवान्मेष-प्रधान है और भारतीय उपभोक्ताओं और वैश्विक बाजार को व्यापक मूल्य प्रदान करते हुए उद्योगों में क्रांति लाने की स्थिति में है.” अपने मुख्य कारोबार तेल-रसायन (ओ2सी) व्यवसाय के बारे में उन्होंने कहा कि ये भारत की बढ.ती ऊर्जा और सामग्री मांग को पूरा करते हुए बढ.ते रहेंगे. इसमें एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी परिसर और पेट्रोरसायन संयंत्र, और तेल एवं गैस उत्पादन कारोबार शामिल हैं.

अंबानी कहा, ”हम केवल कंपनियों का विस्तार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम ऐसे मंच बना रहे हैं जो लोगों को सशक्त बनाएं, असमानता कम करें, स्थिरता को बढ.ावा दें और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को ऊंचा करे.” अंबानी ने कहा, ”चाहे वह भारतीयों के खरीदारी करने, डेटा का उपभोग करने, मनोरंजन कार्यक्रम देखने या अपने घरों और व्यवसायों को ऊर्जा प्रदान करने के तरीके को बदलना हो… रिलायंस उद्देश्य और दृढ. विश्वास के साथ भविष्य को आकार दे रही है.” अंबानी ने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरिये आये बदलाव, वैश्विक परिवर्तन और प्रौद्योगिकी सफलताओं के जरिये इसका स्वरूप बदल रहा है. उन्होंने कहा, ”रिलायंस में, हम इसे एक चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देख रहे हैं.

अंबानी ने कहा कि हम अपने भविष्य की पुनर्कल्पना कर रहे हैं और अपनी कंपनियों को नए युग के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी वाला उद्यम बनने के लिए नया रूप दे रहे हैं.” अंबानी ने कहा कि अगली पीढ.ी की प्रौद्योगिकी को हर व्यावसायिक क्षेत्र … ऊर्जा से लेकर मनोरंजन तक, खुदरा से लेकर डिजिटल सेवाओं तक… में एकीकृत किया जा रहा है. समूह में 1,000 से ज्यादा वैज्ञानिक हैं जो एआई (कृत्रिम मेधा), नवीकरणीय ऊर्जा, अत्याधुनिक सामग्री और डिजिटल मंच जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”भारत की वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की आकांक्षा को पूरा करने के लिए हमारे विनिर्माण बुनियादी ढांचे को भविष्य की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा रहा है.” अंबानी ने प्रत्येक इकाई के प्रदर्शन का विवरण देते हुए, कहा कि जहां खुदरा कारोबार 3.3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया और स्टोर की संख्या 19,340 हो गयी. वहीं जियो 48.8 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डेटा नेटवर्क बनकर उभरा. कंपनी के 5जी नेटवर्क पर 19.1 करोड़ उपयोगकर्ता शामिल हैं. मीडिया क्षेत्र में, रिलायंस ने डिज्नी के साथ मिलकर, विभिन्न शैलियों में एक बड़ा और विशिष्ट मीडिया संस्थान बनाया और परिचालन शुरू करने के पहले कुछ महीनों के भीतर ही रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों को जोड़ा.

उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल-रसायन ने अनुशासित लागत प्रबंधन और मजबूत घरेलू नियोजन के जरिये मजबूती दिखाई, वहीं तेल और गैस ने केजी-डी6 और सीबीएम (कोल बेड मिथेन) ब्लॉक से उत्पादन में वृद्धि के साथ रिकॉर्ड कर पूर्व आय अर्जित की. अंबानी ने कहा, ”रिलायंस की सफलता के मूल में मूल्यों, भरोसा और प्रतिभा पर आधारित नींव है. हमारा मजबूत बही-खाता, उत्पादकता पर निरंतर ध्यान और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें साहसिक महत्वाकांक्षाओं को अपनाने का आत्मविश्वास देती है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर CM साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
Next Article उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री श्वेता मेनन के खिलाफ प्राथमिकी की कार्यवाही पर लगाई अंतरिम रोक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.