Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»CBFC ‘खालिद का शिवाजी’ के प्रमाणपत्र पर दोबारा विचार करे, फिल्म की रिलीज रोके: महाराष्ट्र सरकार
Entertainment

CBFC ‘खालिद का शिवाजी’ के प्रमाणपत्र पर दोबारा विचार करे, फिल्म की रिलीज रोके: महाराष्ट्र सरकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CBFC ‘खालिद का शिवाजी’ के प्रमाणपत्र पर दोबारा विचार करे, फिल्म की रिलीज रोके: महाराष्ट्र सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह सेंसर बोर्ड को मराठी फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ को जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र की दोबारा जांच करने का निर्देश दे और कोई निर्णय होने तक आठ अगस्त को होने वाली इसकी रिलीज पर रोक लगा दे.

यह अनुरोध महाराष्ट्र की संस्कृति सचिव किरण कुलकर्णी द्वारा सूचना एवं प्रसारण सचिव को छह अगस्त को भेजे गए पत्र में किया गया है. दरअसल दक्षिणपंथी संगठनों ने दावा किया है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत किया गया है.
पत्र के अनुसार, ऐसी आशंका है कि फिल्म के वर्तमान स्वरूप में प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
पत्र में कहा गया है कि सरकार को पांच अगस्त को (दक्षिणपंथी कार्यकर्ता) नीलेश भिसे की लिखित शिकायत मिली, जिसमें उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आरोप लगाया कि फिल्म के कुछ संवाद तथ्यात्मक रूप से गलत हैं और इससे जनता की भावनाएं आहत हो सकती हैं.

हाल ही में मुंबई में राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान लोगों के एक समूह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या विवादास्पद संवादों को हटाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. पत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि वह केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को निर्देश दे कि वह फिल्म के लिए जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र की पुन? जांच करे तथा इसके बाद निर्णय लिये जाने तक इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दे.

राज प्रीतम मोरे द्वारा निर्देशित ‘खालिद का शिवाजी’ एक मुस्लिम लड़के की 17वीं सदी के महान मराठा योद्धा राजा की खोज की यात्रा पर केंद्रित है. कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा-नीत महायुति सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार केवल ट्रेलर के आधार पर और फिल्म की वास्तविक विषयवस्तु को समझे बिना ही ‘खालिद का शिवाजी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रही है.

कांग्रेस सदस्य ने कहा, ”एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज को केवल हिंदुत्ववाद के प्रतीक के रूप में चित्रित करने पर आमादा है- एक संकीर्ण, कट्टर और रूढि.वादी छवि जो तथ्यात्मक रूप से गलत है.” उन्होंने पूछा, ”महाराज खालिद के नायक क्यों नहीं हो सकते? अगर मुसलमान शिवाजी महाराज के मूल्यों से जुड़ाव महसूस करते हैं तो भाजपा इतनी परेशान क्यों है?”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article50% शुल्क के पीछे कोई तर्क नहीं, अमेरिका के साथ बातचीत जारी: विदेश मंत्रालय के अधिकारी
Next Article पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.