Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पुतिन ने ट्रंप से अगले हफ्ते यूएई में मुलाकात होने की उम्मीद जताई
International

पुतिन ने ट्रंप से अगले हफ्ते यूएई में मुलाकात होने की उम्मीद जताई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पुतिन ने ट्रंप से अगले हफ्ते यूएई में मुलाकात होने की उम्मीद जताई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संभवत: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मुलाकात होने की उम्मीद कर रहे हैं. यह खबर व्हाइट हाउस द्वारा मॉस्को को यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति दर्शाने के लिए दी गई समय-सीमा से ठीक पहले आई है.

पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पहले कहा था कि शिखर बैठक संभवत: अगले सप्ताह एक ऐसे स्थान पर हो सकती है, जिस पर ”सैद्धांतिक रूप से” निर्णय लिया जा चुका है. उशाकोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शिखर बैठक में शामिल होने की संभावना को खारिज कर दिया. हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप इस पर विचार करने को तैयार हैं.

पुतिन ने जेलेंस्की के पिछले प्रस्तावों को ठुकरा दिया था, जिसमें उन्होंने किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए बैठक करने की बात कही थी.
उशाकोव ने कहा, ”हम सबसे पहले, ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दे रहे हैं. हम इसे सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं ताकि यह बैठक सफल हो.” उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नेता को शामिल करने के संबंध में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के सुझाव पर ”विशेष रूप से चर्चा नहीं की गई.” पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अपनी बैठक के बाद क्रेमलिन में यह घोषणा की.

व्हाइट हाउस की ओर से बृहस्पतिवार को तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई और यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक की घोषणा का रूस को हत्याएं रोकने या भारी आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करने के लिए ट्रंप द्वारा दी गई शुक्रवार की समय सीमा पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
यह पूछे जाने पर कि बैठक की पहल किसने की, पुतिन ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और ”दोनों पक्षों ने इसमें रुचि दिखाई है.” भविष्य की वार्ताओं में जेलेंस्की की संभावित भागीदारी के बारे में, पुतिन ने कहा कि उन्होंने कई बार कहा है कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”यह एक संभावना है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें तय करने की जरूरत है.”

रूस के सरकारी कोषागार के प्रमुख किरिल दिमित्रेव, जिन्होंने बुधवार को विटकॉफ से मुलाकात की, ने कहा कि ट्रंप-पुतिन बैठक मॉस्को को ”अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से बताने” का अवसर देगी और उन्हें उम्मीद है कि शिखर बैठक में पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक मुद्दों पर चर्चा शामिल होगी.

यह बैठक 2021 के बाद पहली अमेरिका-रूस शिखर बैठक होगी, जब पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने जिनेवा में पुतिन से मुलाकात की थी.
यह युद्ध समाप्त करने के ट्रंप के प्रयास की दिशा में एक मील का पत्थर होगा, हालांकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इससे लड़ाई रुकेगी क्योंकि मॉस्को और कीव शांति की अपनी शर्तों को लेकर अब भी एक-दूसरे से काफी हद तक असहमत हैं.

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने कूटनीतिक गतिविधियों के बीच ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को यूरोपीय नेताओं से मिलने की योजना बनाई है. उन्होंने टेलीग्राम पर कहा कि यूरोपीय देशों को भी अपने महाद्वीप में चल रहे युद्ध का समाधान खोजने में शामिल होना चाहिए. जेलेंस्की ने कहा, ”यूक्रेन बैठकों से नहीं डरता और रूसी पक्ष से भी इसी तरह के साहसिक रुख की उम्मीद करता है. युद्ध समाप्त करने का समय आ गया है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूसी तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब है भारत, अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे: ट्रंप
Next Article महिला ने पड़ोसी के मानसिक रूप से कमजोर 10 वर्षीय बेटे को बहन का यौन शोषण करने को कहा; मामला दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.