Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»क्या लोग सिर्फ विकास से खुश रह सकते हैं: सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मुख्य मांगों पर कहा
Country

क्या लोग सिर्फ विकास से खुश रह सकते हैं: सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मुख्य मांगों पर कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
क्या लोग सिर्फ विकास से खुश रह सकते हैं: सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मुख्य मांगों पर कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग पर जोर देते हुए कहा कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, लेकिन अगर लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती तो वे केवल विकास से खुश नहीं हो सकते.

‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में ‘रमन मैग्सायसाय’ पुरस्कार विजेता ने कहा कि स्थानीय लोग बताते हैं कि सीमा के दूसरी ओर चीन में भी ‘विकास’ हो रहा है, लेकिन तिब्बत के लोग खुश नहीं हैं. यह ऐसे समय में हुआ है जब शनिवार को कारगिल में लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर तीन दिवसीय अनशन की शुरुआत हुई. दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बसे इलाकों में से एक लद्दाख में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आए बदलावों के बारे में पूछे जाने पर वांगचुक ने कहा कि लोग इस बात से सहमत हैं कि सड़कों के विकास की गति तेज हुई है और बजट भी कई गुना बढ़ गया है.

उन्होंने कहा, ”मैं तथ्यों को ज्यों का त्यों बताना चाहूंगा… लद्दाख के लोग कहते हैं कि वे (लद्दाख में) विकास के मामले में फर्क देख सकते हैं, सड़कें बनी हैं….” वांगचुक ने यह भी कहा, ”हालांकि, विकास चीन में भी हो रहा है… लेकिन क्या तिब्बत के लोग खुश हैं? नहीं, क्योंकि वह विकास न तो उनके हाथ में है और न ही उनके लिए किया जा रहा है.” उन्होंने कहा, ”क्या लद्दाख में भी यही दोहराया जा रहा है? अगर ऐसा है, तो यह सोने का पिंजरा होगा. ऐसा कोई मंच नहीं है जहां लोग एक साथ आकर तय कर सकें कि वे किस तरह का विकास चाहते हैं. यह किसी और का विकास होगा, (और) यही लद्दाख के लोगों की समस्या है.” लद्दाख की पूर्वी सीमा पूर्व में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से लगती है और लेह क्षेत्र तिब्बत के साथ मजबूत सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध रखता है.

लद्दाख के दोनों क्षेत्रों में असंतोष पनप रहा है क्योंकि गृह मंत्रालय द्वारा लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के प्रतिनिधियों के साथ की जा रही बातचीत अटकी हुई प्रतीत होती है. उन्होंने कहा, ”यह बातचीत फिर शुरू नहीं हुई; इसे स्थगित कर दिया गया… यह 15 जुलाई को होनी थी, फिर 25 जुलाई को, फिर 28 जुलाई को… इसलिए, लोग अपना दर्द बयां करने के लिए फिर से आंदोलन शुरू करना चाहते थे.” कारगिल में शनिवार से शुरू हुआ अनशन 11 अगस्त को एक जनसभा के साथ समाप्त होगा. उन्होंने कहा, ”सभी वर्गों के लोग आएंगे और सरकार से अपील करेंगे कि वह लोगों की मांगों को सुने और इन समस्याओं का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करे, क्योंकि किसी भी सीमावर्ती क्षेत्र में अस्थिरता का होना अच्छा नहीं है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुतिन-ट्रंप के बीच शिखर वार्ता से पहले रूस और यूक्रेन अपनी मांगों पर अड़े
Next Article गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.