Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा: केंद्रपाड़ा की युवती की मौत के मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
Country

ओडिशा: केंद्रपाड़ा की युवती की मौत के मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा: केंद्रपाड़ा की युवती की मौत के मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर/केंद्रपाड़ा. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कथित तौर पर खुद को आग लगाकर जान देने वाली 19 वर्षीय युवती के पूर्व प्रेमी को रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवती का जला हुआ शव छह अगस्त को उसके घर की सीढि.यों पर मिला था, जिसके बाद उसके पिता ने आरोप लगाया था कि उसके पूर्व प्रेमी ने उनके अंतरंग वीडियो ऑनलाइन साझा कर दिए थे, जिसके कारण उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा.
उसने बताया कि युवती ने आरोपी से रिश्ता तोड़ दिया, जिसके बाद उसने उनके अंतरंग वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देनी शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया कि जब उसने वीडियो युवती के पिता समेत कई लोगों को भेजे, तो उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ कटारिया ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व प्रेमी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296 (अश्लील कृत्य), 75 (यौन उत्पीड़न), 78 (पीछा करना) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और आईटी अधिनियम की धाराओं 66-ई और 67-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा, ”आरोपी के मोबाइल फोन में कम से कम 60 अश्लील वीडियो हैं.” एसपी ने कहा, ”आरोपी ने 17 जुलाई को युवती के पिता के मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा था. उसने पांच-छह अन्य लोगों को भी ऐसे वीडियो भेजे हैं. उसने छह अगस्त को सुबह 7.34 बजे महिला को एक संदेश भेजा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. उसने पांच अगस्त को युवती को फोन भी किया था.” उन्होंने कहा कि जांचकर्ता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

इस बीच, आरोपी के पिता ने धमकी दी कि यदि उसके बेटे को रिहा नहीं किया गया तो वह भी थाने के बाहर खुद को आग लगाकर जान दे देगा. उन्होंने दावा किया, ”मैं एक गरीब आदमी हूं, इसलिए मुझे न्याय नहीं मिला. मेरा बेटा निर्दोष है.” आरोपी की मां और बहन ने स्वीकार किया कि पीड़िता के साथ उसके संबंध थे, लेकिन उन्होंने ब्लैकमेल करने की बात से इनकार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के पिता ने झूठी शान के लिए हत्या (ऑनर किलिंग) के मामले में अपनी बेटी को आग लगा दी थी. आरोप के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता और भाई से पूछताछ की है, साथ ही उसकी मां से भी बात की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण पाकिस्तान को 4.1 अरब रुपये का नुकसान
Next Article गरियाबंद के गांव के व्यक्ति को कोहली, डिविलियर्स जैसे क्रिकेटर के फोन आये
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.