Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के दशकों पुराने मामले में JKLF के पूर्व सदस्यों के घरों पर छापेमारी
Country

कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के दशकों पुराने मामले में JKLF के पूर्व सदस्यों के घरों पर छापेमारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के दशकों पुराने मामले में JKLF के पूर्व सदस्यों के घरों पर छापेमारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर. आतंकवाद के प्रकोप के दौरान 35 साल पहले कश्मीरी पंडित समुदाय की एक महिला की हत्या की जांच फिर से शुरू हो गई है और राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेकेएलएफ के पूर्व सदस्यों से जुड़े आठ स्थानों पर छापेमारी की.

सरला भट्ट अप्रैल 1990 में सोरा स्थित ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के अपने छात्रावास से लापता हो गई थीं और बाद में श्रीनगर में मृत पाई गई थीं. वह एक नर्स थीं. अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने हाल में मामले की जांच अपने हाथ में ली और उसने हत्या के सिलसिले में कई ऐसे लोगों के आवासों पर छापे मारे जो पूर्व में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) से जुड़े थे. यह कार्रवाई मध्य कश्मीर में हुई है. एजेंसी के अधिकारियों ने जेकेएलएफ के पूर्व नेता पीर नूर-उल-हक शाह उर्फ एयर मार्शल के आवास पर भी तलाशी ली.

अधिकारियों ने कहा, ”श्रीनगर जिले में आठ स्थानों पर की गई रणनीतिक तलाशी के परिणामस्वरूप कुछ अपराध से जुड़े साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के अंतिम उद्देश्य के साथ पूरी आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी.” भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भट्ट की हत्या उन अत्याचारों की सबसे भयावह याद दिलाती है, जिनके कारण 1990 में कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ था.

उन्होंने कहा, ” हथियारबंद आतंकवादियों ने उसे उसके कार्यस्थल से अगवा कर लिया, एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसे भयानक यातनाएं दीं. उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, उसके शरीर को विकृत किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई-उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए और दहशत फैलाने के लिए उन्हें फेंक दिया गया.” मालवीय ने कहा, ”उनकी हत्या न केवल एक जघन्य अपराध थी, बल्कि कश्मीरी पंडितों के खिलाफ जातीय सफाए के लक्षित अभियान का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य हिंदू अल्पसंख्यकों को घाटी से बाहर निकालना था.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिंधु जल संधि को स्थगित करने का भारत का फैसला सिंधु घाटी सभ्यता पर हमला : बिलावल
Next Article धमतरी में विवाद के बाद रायपुर के तीन युवकों की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.