Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»न्यायाधिकरण ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं देने के लिए अर्बन एसेंस को दोषी ठहराया
Country

न्यायाधिकरण ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं देने के लिए अर्बन एसेंस को दोषी ठहराया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
न्यायाधिकरण ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं देने के लिए अर्बन एसेंस को दोषी ठहराया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: नवगठित जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) ने मुनाफाखोरी के मामले में अपने पहले आदेश में सबवे लि. की फ्रेंचाइजी अर्बन एसेंस को जीएसटी दर कटौती का 5.47 लाख रुपये का लाभ ग्राहकों को नहीं देने का दोषी ठहराया है।

माल एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के पांच अगस्त के आदेश ने मुनाफाखोरी-रोधी महानिदेशालय (डीजीएपी) की रिपोर्ट को बरकरार रखा है। इसमें कहा गया था कि अर्बन एसेंस ने खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं देकर 5.47 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है।

इस संबंध में आदेश जीएसटीएटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) संजय कुमार मिश्रा ने पारित किया।
अपीलीय न्यायाधिकरण ने पुणे स्थित इकाई को 15 नवंबर, 2017 से 18 प्रतिशत ब्याज सहित 5,45,005 रुपये जमा करने और उसे तीन महीने के भीतर महाराष्ट्र के उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने का निर्देश दिया।

यह मामला अर्बन एसेंस के खिलाफ एक ग्राहक की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में 15 नवंबर, 2017 से रेस्तरां सेवाओं पर जीएसटी दर में 18 प्रतिशत से पांच प्रतिशत की कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं देने का आरोप लगाया गया था।

जीएसटीएटी ने इस मुद्दे पर भी गौर किया कि क्या यह कंपनी कुछ बिल के मामले में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने की पात्र थी। डीजीएपी ने इस बात की जांच की कि क्या जीएसटी दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को दिया गया था। जांच करने के लिए 15 नवंबर, 2017 से 31 अक्टूबर, 2019 तक की अवधि को लिया गया था।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को एक दिसंबर, 2022 को जीएसटी के अंतर्गत मुनाफाखोरी-रोधी मामलों पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले, ऐसे मामलों का निर्णय राष्ट्रीय मुनाफाखोरी-रोधी प्राधिकरण करता था।
एक अक्टूबर, 2024 से माल एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण की प्रधान पीठ को मुनाफाखोरी-रोधी मामलों की जांच करने का अधिकार दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका, पाकिस्तान आतंकवादी संगठनो से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर सहमत
Next Article निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.