Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप
Country

निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 13, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर ‘‘वोट चोरी’’ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ‘‘मिलीभगत’’ का आरोप लगाया। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा नेताओं को दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करने में मदद कर रहा है।

भाजपा ने इन आरोपों को ‘‘गलत और भ्रामक’’ बताया है। यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘यह सच है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वोट चोरी के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहा है। वास्तव में, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरूआती प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची को वोट की ‘डकैती’ कहा जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग राज्य में भाजपा नेताओं को दो मतदाता पहचान पत्र हासिल करने में मदद कर रहा है।’’ राजद नेता ने मुजफ्फरपुर की महापौर निर्मला देवी पर दोहरे मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाया।

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावित उम्मीदवार मुजफ्फरपुर की महापौर, मसौदा मतदाता सूची के अनुसार एक विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ से संबंधित दो मतदाता पहचान पत्र रखती हैं। उनके पास आरईएम1251917 और जीएसबी1835164 नंबर के दो ईपीआईसी (फोटो मतदाता पहचान पत्र) हैं। उनके मतदाता पहचान पत्र में दो अलग अलग उम्र दर्ज है।’’ राजद नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने निश्चित रूप से ‘‘एसआईआर के प्रथम चरण के दौरान दो अलग-अलग गणना प्रपत्र भरे होंगे’’।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने जरूर दो अलग-अलग फॉर्म पर हस्ताक्षर किए होंगे। निर्वाचन आयोग ने पुष्टि की है कि महापौर ने खुद इन दो अलग-अलग फॉर्म पर हस्ताक्षर किए हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके परिवार के दो सदस्यों के पास भी एक ही विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथ पर अलग-अलग दो मतदाता पहचान पत्र हैं।’’ यादव ने निर्वाचन आयोग पर ‘‘भाजपा के लिए कई फर्जी मतदाता बनाने में मदद करने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा,‘‘जब निर्वाचन आयोग खुद एक ही निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा कर रहा है, तो ‘एसआईआर’ का क्या मतलब है? इसका मतलब है कि निर्वाचन आयोग एक ही घर में भाजपा समर्थकों के लिए कई फर्जी मतदाता बनाने में मदद कर रहा है। चूंकि वह मुजफ्फरपुर से भाजपा की संभावित उम्मीदवार हैं, इसलिए निर्वाचन आयोग उनके पक्ष में फर्जी मतदाता बनाने में उनकी मदद कर रहा है?’’ यादव ने दावा किया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास भी मसौदा मतदाता सूची में दो विधानसभा क्षेत्रों के दो मतदाता पहचान पत्र पाए गए।

यादव के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘तेजस्वी मेरे खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं। वह बस मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्हें (यादव को) अपने दस्तावेज दिखाने चाहिए, क्योंकि उन्होंने दो अलग-अलग जन्मतिथियां दी हैं। मेरे खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।

यादव ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘अब गुजरात के निवासी बिहार में मतदाता बन गए हैं। गुजरात निवासी, भाजपा की बिहार इकाई के प्रभारी भीखूभाई दलसानिया पटना के मतदाता बन गए हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात में मतदान किया था।

पिछले कुछ साल से वह (भाजपा नेता) जगह बदलकर मतदान कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘भीखूभाई दलसानिया यहां मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, लेकिन मतदाता सूची में भाजपा नेता का कोई पता या मकान नंबर दर्ज नहीं है। बिहार की मतदाता सूची में उनका नाम ंिहदी में नहीं, बल्कि गुजराती भाषा में लिखा है ताकि कोई उसे पढ़ न सके।’’

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर ‘‘विपक्षी वोटों को दबाने और भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को जोड़ने’’ के लिए काम करने का आरोप लगाया। राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे बताइए, एक ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तियों के पास अलग-अलग उम्र वाले दो मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) और दो अलग-अलग पहचान पत्र कैसे हो सकते हैं? यह निर्वाचन आयोग की बेईमानी नहीं है तो और क्या है? बिहार की जनता 2020 से जानती है कि ये लोग वोट चोर हैं।’’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उनकी धांधली के कारण पिछले विधानसभा चुनाव में हमें 15 सीट गंवानी पड़ी। इस बार, जनता इनसे निपटेगी और आने वाले चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।’’ यादव ने दोहरी मतदाता पहचान पत्र मामले में निर्वाचन आयोग की ‘‘चुप्पी’’ पर भी सवाल उठाया।

राजद नेता ने पूछा, ‘‘ऐसी विसंगति कैसे हुई? इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? निर्वाचन आयोग ‘मौनी बाबा’ की तरह व्यवहार क्यों कर रहा है? वे इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? जब हम एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, तो निर्वाचन आयोग कह रहा है कि उसे किसी भी राजनीतिक दल से कोई शिकायत नहीं मिली है। निर्वाचन आयोग किसके इशारे पर काम कर रहा है?’’ यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मामला शीर्ष अदालत में लंबित है।

बिहार में एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में बयान दिया था कि कि ‘घुसपैठियों’ को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शाह के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा, ‘‘जैसा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा है, निर्वाचन आयोग को उन मतदाताओं की पहचान करनी चाहिए जो अवैध रूप से भारत में घुस आए हैं।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यायाधिकरण ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को नहीं देने के लिए अर्बन एसेंस को दोषी ठहराया
Next Article बांग्लादेश: अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 17 अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुदकमा शुरू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.