Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भाजपा ने साबित किया कि पिछला लोकसभा चुनाव फर्जी सूचियों के जरिये हुआ, इसे रद्द माना जाए: कांग्रेस
Country

भाजपा ने साबित किया कि पिछला लोकसभा चुनाव फर्जी सूचियों के जरिये हुआ, इसे रद्द माना जाए: कांग्रेस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा ने साबित किया कि पिछला लोकसभा चुनाव फर्जी सूचियों के जरिये हुआ, इसे रद्द माना जाए: कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/कोलकाता. कांग्रेस ने कुछ प्रमुख विपक्षी नेताओं के निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमितता संबंधी दावे को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार किया और कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा साझा किए गए आंकड़े निर्वाचन आयोग के साथ उसकी मिलीभगत की ओर इशारा करते हैं और ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव को रद्द माना जाना चाहिए.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची भी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके कि वह वास्तव में जीते थे या नहीं. भाजपा ने बुधवार को रायबरेली, वायनाड, डायमंड हार्बर और कन्नौज संसदीय सीटों पर मतदाता पंजीकरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, अभिषेक बनर्जी तथा अखिलेश यादव से लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देने की मांग की.

निर्वाचन आयोग अगर एसआईआर पर आगे बढ़ता है, तो पहले लोकसभा भंग किया जाए: अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आलोचना जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार वास्तव में इस प्रक्रिया का समर्थन करती हैं तो उन्हें तुरंत लोकसभा भंग कर देनी चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को जोर देकर कहा था कि ”निर्वाचन आयोग चुनिंदा तौर पर यह नहीं कह सकता” कि कुछ राज्यों में मतदाता सूचियां ठीक हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में त्रृटिपूर्ण हैं. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा, ”यदि मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कराना है, तो यह पूरे देश में किया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि पहला कदम प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा होना चाहिए, जिसके बाद लोकसभा को भंग किया जाना चाहिए.

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विभिन्न राज्यों की मतदाता सूचियां, जिनके आधार पर बमुश्किल एक साल पहले यानी 2024 में आम चुनाव कराए गए थे, त्रृटिपूर्ण और अनियमितताओं से भरी हैं.” उन्होंने कहा, ”यदि वास्तव में ऐसा है, और यदि भारत सरकार निर्वाचन आयोग के आकलन से सहमत है, तो वास्तविक एसआईआर को संपन्न कराने और उच्च नैतिक मानदंड स्थापित करने की दिशा में पहला कदम लोकसभा को तत्काल भंग करना है.” तृणमूल सांसद ने कहा, ”यदि कोई वास्तव में एसआईआर के विचार का समर्थन करता है, तो निर्वाचन आयोग के अपने बयान के अनुसार – इस देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा
Next Article केरल में स्कूली बच्चों को पढ़ने की आदत डालने के लिए मिलेंगे ‘कृपांक’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.