तिरुवनंतपुरम. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने बुधवार को घोषणा की कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अगले शैक्षणिक वर्ष से ”कृपांक” मिलेंगे. मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि किताबें, समाचार पत्र पढ़ने और संबंधित गतिविधियों के लिए एक सर्मिपत पीरियड निर्धारित किया जाएगा.
शिवनकुट्टी ने कहा, ”अगले शैक्षणिक वर्ष से उन बच्चों को कृपांक दिए जाएंगे जो पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में शामिल होंगे.” उन्होंने बताया कि पहली कक्षा से चौथी कक्षा तक के छात्रों के लिए साप्ताहिक सत्र उपयुक्त पठन गतिविधियों पर केंद्रित होंगे, जबकि पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए समाचार पत्र पढ़ने और अन्य संबंधित अभ्यासों से जुड़े समान सत्र होंगे.
मंत्री ने कहा कि शिक्षकों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

