Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा
Business

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. अमेरिका-रूस वार्ता से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर बंद हुए. सेंसेक्स में 58 अंक और निफ्टी में 12 अंक की मामूली तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखते हुए 57.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत चढ़कर 80,597.66 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 211.27 अंक बढ़कर 80,751.18 अंक पर पहुंच गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 11.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,631.30 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही. हालांकि, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.

इसके साथ ही कारोबारी सप्ताह का समापन छह हफ्तों के बाद बढ़त पर हुआ. सेंसेक्स में इस सप्ताह कुल 739.87 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की तेजी रही जबकि निफ्टी 268 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त पर रहा. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”वायदा अनुबंधों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन घरेलू शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद हुए. अमेरिका-रूस बैठक को लेकर निवेशकों का सतर्क रुख अपनाना इसका प्रमुख कारण रहा.” नायर ने कहा, ”हालांकि, अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों से आईटी एवं दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी रही. बैंकों एवं टिकाऊ उपभोक्ता कंपनियों के शेयर भी खपत से वृद्धि की उम्मीद में चढ़कर बंद हुए.” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली बैठक का ऊर्जा बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है. ऐसी चर्चा है कि रूस पर लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है.

इस बीच, एसएंडपी ने लगभग 19 वर्षों के अंतराल के बाद भारत की सरकारी क्रेडिट रेटिंग में सुधार करते हुए स्थिर दृष्टिकोण के साथ ‘बीबीबी’ कर दिया है. व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.59 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि मिडकैप में 0.18 प्रतिशत की सुस्ती रही. क्षेत्रवार सूचकांकों में टिकाऊ उपभोक्ता खंड 0.82 प्रतिशत चढ़ गया जबकि केंद्रित आईटी खंड में 0.45 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी खंड में 0.39 प्रतिशत और बैंकेक्स में 0.23 प्रतिशत की तेजी रही.

इसके उलट धातु खंड में सर्वाधिक 1.40 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि तेल एवं गैस खंड में 1.18 प्रतिशत और जिंस खंड में 0.73 प्रतिशत की नरमी रही. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के ज्यादातर बाजार दोपहर के कारोबार में लाभ में थे. अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे.

बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में थोक मुद्रास्फीति घटकर शून्य से नीचे 0.58 प्रतिशत रही जो दो साल का निचला स्तर है. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 65.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की. बुधवार को सेंसेक्स 304.32 अंक चढ़कर 80,539.91 अंक पर और निफ्टी 131.95 अंक बढ़कर 24,619.35 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरेणुकास्वामी हत्याकांड: उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द की
Next Article अमेरिका अन्य क्षेत्रों में पाक के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने की नयी संभावनाएं तलाश रहा : रुबियो
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.