Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026

IPL 2026: आकाशदीप पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर

March 21, 2026

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»फास्टैग पास व्यवस्था शुक्रवार से लागू, 3,000 रुपये में 200 टोल कर सकेंगे पार
Business

फास्टैग पास व्यवस्था शुक्रवार से लागू, 3,000 रुपये में 200 टोल कर सकेंगे पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
फास्टैग पास व्यवस्था शुक्रवार से लागू, 3,000 रुपये में 200 टोल कर सकेंगे पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. निजी कार, जीप और वैन के लिए 3,000 रुपये का सालाना राजमार्ग टोल पास की व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी.
इसके शुरू होने से पहले, सरकार ने फास्टैग-आधारित वार्षिक पास के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है. इससे उपयोगकर्ता एक वर्ष में 3,000 रुपये के एक बार रिचार्ज पर 200 राजमार्ग टोल बूथ को पार कर सकेंगे. वार्षिक पास को सक्रिय करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है. यह लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा.

यह वार्षिक पास केवल गैर-वाणिज्यिक निजी वाहन जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगा. इससे टोल भुगतान के लिए फास्टैग कार्ड को बार-बार रिचार्ज किए बिना राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव होगी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे राजमार्गों पर एक ही यात्रा में प्रवेश और निकास दोनों बिंदु शामिल होते हैं. इसका कारण टोल संग्रह केवल निकास बिंदुओं पर होता है. दूसरी ओर, दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे खुले टोल मार्गों पर, प्रत्येक टोल प्लाजा क्रॉसिंग एक अलग यात्रा होगी. एक वर्ष में 200 ट्रिप की सीमा पूरी होने पर पास को फिर से रिचार्ज किया जा सकता है.

मंत्रालय के अनुसार, जिन लोगों के वाहनों पर पहले से ही फास्टैग लगा है, उन्हें नया फास्टैग खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी.
वार्षिक पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे शुल्क प्लाजा पर ही मान्य होगा. राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित एक्सप्रेसवे, राज्य राजमार्गों पर स्थित शुल्क प्लाजा पर, फास्टैग एक नियमित प्लाजा की तरह काम करेगा और वहां उपयोगकर्ता शुल्क लागू हो सकते हैं.

फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली है. यह वाहन से जुड़े प्रीपेड खाते से टोल शुल्क स्वचालित रूप से काटने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का उपयोग करती है. सड़क परिवहन मंत्रालय की 2024 की समीक्षा के अनुसार, एक दिसंबर, 2024 तक 10.1 करोड़ से अधिक फास्टैग जारी किए गए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजीवनभर चिकित्सक बन की सेवा, मरणोपरांत भी बने मानवता की मिसाल
Next Article उच्चतम न्यायालय ने हत्या के मामले में अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

इस्राइल-US का ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला; ईरान के रामसर में हमले में परिवार की मौत

March 21, 2026

IPL 2026: आकाशदीप पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर

March 21, 2026

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.