Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»केरल के शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने सुरेश गोपी की ‘‘वानर’’ टिप्पणियों की आलोचना की
Country

केरल के शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने सुरेश गोपी की ‘‘वानर’’ टिप्पणियों की आलोचना की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केरल के शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने सुरेश गोपी की ‘‘वानर’’ टिप्पणियों की आलोचना की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी की उन पर मतदाता सूची में हेरफेर के आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ की गयी ‘‘वानर’’ टिप्पणी की केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को कड़ी आलोचना की।
शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह टिप्पणियां ‘‘अपमानजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक’’ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारर्दिशता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताते हुए शिवनकुट्टी ने कहा कि ऐसी शिकायत दर्ज कराने वालों का मज़ाक उड़ाना और उन्हें बदनाम करना नागरिकों के लोकतंत्र पर भरोसे को कमजोर करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरेश गोपी को अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को शालीन भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चाहे कितने भी राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन अपमान करने से बचना चाहिए।

शिक्षा मंत्री की इस प्रतिक्रिया से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा था कि कांग्रेस और वाम दलों द्वारा लगाए गए मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों का जवाब देने की उन्हें जरूरत नहीं है और भारत निर्वाचन आयोग उन्हें इस संबंध में जवाब देगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने उन लोगों को ‘‘वानर’’ भी कहा था जिन्होंने उन पर मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्ष जोसेफ ताजेट ने ‘‘वानर’’ टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति उन्हें उसी भाषा में जवाब देने की अनुमति नहीं देती।

कांग्रेस ने पिछले हफ्ते गोपी पर यह आरोप लगाए थे कि उन्होंने 2024 के आम चुनाव के दौरान त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल होने के लिए झूठा हलफनामा दाखिल किया था। कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने गोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यायमूर्ति चंद्रन ने एएमयू कुलपति की नियुक्ति से संबंधित याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
Next Article कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.