Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»टोल प्लाजा पर सैनिक पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार, सेना ने की निंदा, एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना
Country

टोल प्लाजा पर सैनिक पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार, सेना ने की निंदा, एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
टोल प्लाजा पर सैनिक पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार, सेना ने की निंदा, एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मेरठ/नयी दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सेना के एक जवान पर टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के संबंध में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. भारतीय सेना ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालक पर भारी जुर्माना लगाते हुए उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना रविवार शाम सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर हुई.

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तैनात गोटका गांव के रहने वाले कपिल अपनी ड्यूटी पर वापस जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार लंबी कतार में फंस गई तथा जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से जल्दी रास्ता खाली कराने को कहा तो विवाद शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि देखते ही देखते बहस बढ़ गई और टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कपिल से मारपीट की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सैनिक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छह कर्मचारियों सचिन, विजय, अनुज, अंकित, सुरेश राणा और अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. एनएचएआई ने घटना का संज्ञान लेते हुए सोमवार को टोल संग्रह एजेंसी ‘मेसर्स धरम सिंह’ पर ”अनुबंध का गंभीर उल्लंघन” करने का आरोप लगाते हुए उस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. प्राधिकरण ने एजेंसी का अनुबंध समाप्त करने और उसे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

एनएचएआई ने एक बयान में कहा, ”एनएचएआई टोल प्लाजा कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.” इस बीच, भारतीय सेना की मध्य कमान ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

मध्य कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह एक सेवारत सैनिक के खिलाफ इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया है. पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या के प्रयास, गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और डकैती के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. सेना ने एनएचएआई के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया है.

मध्य कमान ने कहा, ”भारतीय सेना न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मामले को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएगी.” इस घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए, उन्होंने नारे लगाए और बिना भुगतान के वाहनों को जाने दिया. भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता और सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को शांत करने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रंप के व्यापार सलाहकार ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना की
Next Article स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.