Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»“वोट चोरी” भारत माता पर आक्रमण, हमारी सरकार बनी तो चुनाव आयुक्तों पर सख्त कार्रवाई होगी: राहुल
Country

“वोट चोरी” भारत माता पर आक्रमण, हमारी सरकार बनी तो चुनाव आयुक्तों पर सख्त कार्रवाई होगी: राहुल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
“वोट चोरी” भारत माता पर आक्रमण, हमारी सरकार बनी तो चुनाव आयुक्तों पर सख्त कार्रवाई होगी: राहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गयाजी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कथित ‘वोट चोरी’ को ‘भारत माता पर आक्रमण’ करार दिया और चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र और बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर ‘वोट चोरी’ के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान गयाजी में सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं, उसी तरह निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के रूप में विशेष पैकेज लेकर आया, जिसका मकसद नए ढंग से वोट चोरी करना है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग उनसे हलफनामा मांग रहा है, लेकिन जनता इस आयोग से हलफनामा मांगेगी, क्योंकि जल्द उसकी चोरी पूरे देश में पकड़ी जाएगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”निर्वाचन आयोग यह कहता है कि एक सप्ताह के अंदर हलफनामा दो, जबकि जिम्मेदार वो हैं, चोरी उनकी पकड़ी गई. मुझे कहते हैं कि हलफनामा लाओ.” उन्होंने कहा, ”निर्वाचन आयोग से मैं कहना चाहता हूं कि पूरा देश आपसे हलफनामा मांगेगा. हम हर राज्य, हर लोकसभा क्षेत्र, हर विधानसभा क्षेत्र में आपकी चोरी पकड़ेंगे और देश को दिखाएंगे.” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ”जैसे मोदी जी बिहार के लिए विशेष पैकेज की बात करते हैं, वैसे ये बिहार के लिए नया विशेष पैकेज लाए हैं, उसका नाम एसआईआर है.” कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एसआईआर का मतलब नए तरीके से चोरी करना है. राहुल गांधी ने कहा कि जनता का वोट चोरी किया जा रहा है, इसलिए यात्रा निकाली गई है.

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा, ”मैं जो कहता हूं, वो करता हूं, मैं झूठ नहीं बोलता..तीनों निर्वाचन आयुक्त सुन लें. अभी नरेन्द्र मोदी की सरकार है और आप उनके लिए काम कर रहे हैं. लेकिन एक दिन आएगा, जब बिहार और दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार होगी, फिर हम आप तीनों को देखेंगे. आपके खिलाफ कार्रवाई होगी.” उन्होंने बारिश के बीच जनता को संविधान की प्रति दिखाते हुए दावा किया कि यह भारत माता का संविधान है और जब नरेन्द्र मोदी तथा निर्वाचन आयोग वोट चोरी करते हैं, तो वो भारत माता और संविधान पर आक्रमण करते हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ”हम नरेन्द्र मोदी और निर्वाचन आयोग को भारत माता और संविधान पर आक्रमण करने नहीं देंगे. निर्वाचन आयुक्त सुन लें, अगर सही काम नहीं किया, तो आप पर सख्त कार्रवाई होगी.” बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”वोट चोरी…संविधान पर आक्रमण है. हिंदुस्तान की आत्मा पर आक्रमण है. वोट चोरी भारत माता पर आक्रमण है. हम न तो निर्वाचन आयोग और न ही मोदी को हमारी भारत माता और संविधान पर हमला करने देंगे.”

उन्होंने सभा में कहा, ”कई साल से लग रहा था कि चुनाव में कुछ ना कुछ गड़बड़ है. हरियाणा और महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और निर्वाचन आयोग ने मिलकर चोरी किया है. महाराष्ट्र चुनाव के बाद हमें ये भी पता चला कि भाजपा ने कर्नाटक में भी वोट चोरी की. हमने कर्नाटक में एक विधानसभा सीट की मतदाता सूची की जांच की, तो पता चला कि वहां एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर हैं.” मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि राहुल गांधी अपने दावे को लेकर सात दिन में हलफनामा दें या फिर मांगें और यदि हलफनामा नहीं दिया, तो आरोप निराधार माना जाएगा. इस संवाददाता सम्मेलन में दोनों निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने अगली पीढ़ी के सुधारों पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की
Next Article पूर्व सांसद की आत्महत्या मामला: नीयत जरूरी नहीं; न्यायालय ने प्राथमिकी बरकरार रखने से किया इनकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.