Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राजस्थान : टोंक में सरकारी अस्पताल में ‘प्रशिक्षु’ छात्रा के बुर्का पहनने पर विवाद
Country

राजस्थान : टोंक में सरकारी अस्पताल में ‘प्रशिक्षु’ छात्रा के बुर्का पहनने पर विवाद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राजस्थान : टोंक में सरकारी अस्पताल में ‘प्रशिक्षु’ छात्रा के बुर्का पहनने पर विवाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. राजस्थान के टोंक जिले में एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु (इंटर्न) छात्रा के बुर्का पहनने पर वहां तैनात महिला चिकित्सक से उसकी बहस हो गई. इस बहस का कथित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ और इंटर्न छात्रा के बीच ड्यूटी के दौरान बुर्का हटाने को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कल्पना अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कथित तौर पर “सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. भाजपा ने ‘इंटर्नशिप’ कर रही छात्रा पर मामले को गलत तरीके से पेश करके सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया है. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदु गुप्ता ने कहा कि ‘इंटर्न’ को चिकित्सकीय कारणों से ड्यूटी के दौरान अपने चेहरे से नकाब हटाने के लिए कहा गया था.

उन्होंने कहा, “अस्पताल में एक ड्रेस कोड है जो सभी पर लागू होता है. इंटर्न ने इसका पालन करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय वीडियो रिकॉर्ड करके प्रसारित कर दिया, जिससे अनावश्यक विवाद पैदा हो गया.” डॉ. गुप्ता ने कहा, “मैंने कोई सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की. मैंने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इंटर्न से इलाज के दौरान अपना चेहरा दिखाने को कहा था. अगर कोई चिकित्सीय दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी चिकित्सकों की होती है, इंटर्न की नहीं.” टोंक के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हनुमान प्रसाद बैरवा ने कहा कि बुर्का हटाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था और अस्पताल के ड्रेस कोड के अनुसार केवल चेहरा ढकने वाला कपड़ा हटाने का अनुरोध किया गया था.

उन्होंने कहा कि इस मामले में न तो चिकित्सक और न ही ‘इंटर्न’ ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, “हालांकि, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कल शिकायत दर्ज कराई थी. हम मामले की जांच कर रहे हैं.” महिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद परवेरिया ने कहा कि किसी को भी बुर्का हटाने के लिए नहीं कहा गया था. डॉ. परवेरिया ने कहा, “केवल चिकित्सीय कार्यों के लिए चेहरे से पर्दा हटाया जाना चाहिए जो मानक प्रक्रिया है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘त्रुटिपूर्ण’ जीएसटी की आलोचना सही साबित हुई : कांग्रेस
Next Article Russia Ukraine Ceasefire: ‘दो हफ्तों में मिलेंगे पुतिन-जेलेंस्की’, ट्रंप की बैठक के बीच जर्मन चांसलर का दावा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.