Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राउत ने रायगढ़ में ‘भूमि घोटाले’ को लेकर शिंदे, शिरसाट पर निशाना साधा
Country

राउत ने रायगढ़ में ‘भूमि घोटाले’ को लेकर शिंदे, शिरसाट पर निशाना साधा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राउत ने रायगढ़ में ‘भूमि घोटाले’ को लेकर शिंदे, शिरसाट पर निशाना साधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कथित 50,000 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिरसाट ने हालांकि पहले ही आरोपों से इनकार कर दिया है, और अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी उन्हें खारिज कर दिया है तथा राउत को सबूत पेश करके उनके दावों की पुष्टि करने की चुनौती दी है।
पत्र में राउत ने दावा किया कि रायगढ़ में 4,078 एकड़ वन भूमि अवैध रूप से एक बिवलकर परिवार को हस्तांतरित कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 वर्षों से अपात्र माने जा रहे परिवार को ंिशदे की अध्यक्षता वाले शहरी विकास मंत्रालय और सरकारी योजना एजेंसी सिडको ने मनमाने ढंग से पात्र मान लिया।

उस समय शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट सिडको के अध्यक्ष थे। राउत ने आरोप लगाया कि भूमि आवंटन जल्दबाजी में किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, क्षेत्र के हजारों परियोजना प्रभावित लोगों को सिडको की आवंटन योजना के तहत जमीन नहीं मिल पा रही है।

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि इस दौरान काफी रिश्वत का लेन-देन हुआ। शाह को लिखे पत्र में राउत ने कहा, ह्लमैं रायगढ़ जिले के परियोजना प्रभावित लोगों की ओर से मांग करता हूं कि ंिशदे और शिरसाट को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और 50,000 करोड़ रुपये के इस भूमि घोटाले के संबंध में मामला दर्ज किया जाए तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराई जाए।ह्व

राकांपा (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने सोमवार को यही आरोप लगाया था, हालांकि उन्होंने कथित घोटाले को 5,000 करोड़ रुपये का बताया था। शिरसाट ने किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया था।
मंत्री ने लंदन से ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लइस मामले में कोई समझौता या भूमि आवंटन नहीं हुआ। (सिडको के) निर्णय पूरे बोर्ड द्वारा लिए जाते हैं, किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं।ह्व

महाराष्ट्र भाजपा संचार प्रमुख नवनाथ बान ने मंगलवार को संजय राउत को उनके आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी। बान ने कहा, ह्लवह बस टीवी कैमरों के सामने बिना सबूत पेश किए आरोप लगाते रहते हैं। क्या वह कभी अदालत या पुलिस के पास गए हैं? क्या उन्होंने कभी अपने किसी आरोप को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया है? ‘हिट एंड रन’ ही उनका तरीका है। भाजपा नेता ने बताया कि राउत स्वयं पात्रा चॉल परियोजना मामले में आरोपी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, शेफाली वर्मा का चयन नहीं
Next Article PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : CM साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.