Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»साय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को, तीन भाजपा विधायकों के शपथ लेने की संभावना
Chhattisgarh

साय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को, तीन भाजपा विधायकों के शपथ लेने की संभावना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
साय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को, तीन भाजपा विधायकों के शपथ लेने की संभावना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को होगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भाजपा के एक बयान के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 10.30 बजे निर्धारित है. हालांकि, पार्टी ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम या संख्या का खुलासा नहीं किया है. राज्य गठन के बाद से छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार तक राज्य में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री रहे हैं. वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित 11 सदस्य हैं.

सूत्रों के मुताबिक., छत्तीसगढ़ “हरियाणा मॉडल” अपना सकता है, जहां 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री होते हैं. यदि ऐसा होता है, तब भाजपा के तीन और विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है, जिससे मंत्रिमंडल की संख्या 14 हो जाएगी. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, किसी राज्य के मंत्रिपरिषद का आकार विधानसभा की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल होते हैं. 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में यह सीमा 13.5 है, जिससे 14 कैबिनेट सदस्यों के लिए जगह बनती है.

सूत्रों के अनुसार, मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल हैं. दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव ओबीसी समाज से आते हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं. सतनामी समाज के नेता बलदास साहेब के पुत्र गुरु खुशवंत साहेब आरंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. अनुसूचित जाति में बहुसंख्यक आबादी वाला सतनामी समाज , छत्तीसगढ़ की आबादी का लगभग 13 फीसदी है तथा इसे एक महत्वपूर्ण वोट बैंक माना जाता है.

अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव को हराया था. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) को एक सीट मिली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा के साथ 13 दिसंबर, 2023 को शपथ ली थी. उसी महीने बाद में नौ मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया. इनमें से बृजमोहन अग्रवाल ने पिछले साल रायपुर सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभाजपा का एकमात्र एजेंडा नीतीश का इस्तेमाल कर अपना मुख्यमंत्री बनाने का है: कन्हैया कुमार
Next Article सिंकफील्ड कप: प्रज्ञाननंदा ने गुकेश को हराया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.