Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए नड्डा ने बिहार की मतदाता का वीडियो किया पोस्ट
Country

राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए नड्डा ने बिहार की मतदाता का वीडियो किया पोस्ट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए नड्डा ने बिहार की मतदाता का वीडियो किया पोस्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को एक महिला के वीडियो का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा जिसने पहले कांग्रेस नेता गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के समक्ष दावा किया था कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम बिहार में मसौदा मतदाता सूची से हटा दिए गए और फिर अपनी बात से पलट गई.

नड्डा ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करने के लिए एक गीत के बोल का इस्तेमाल किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”खड़ा हूं आज भी वहीं…जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया और मैंने अपना मजाक बनवाया… खड़ा हूं आज भी वहीं.” गांधी निर्वाचन आयोग पर “वोट चोरी” का आरोप लगाते रहैं हैं और इन दिनों बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध को रेखांकित करने के लिए राज्य में एक अभियान चला रहे हैं.

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के पोस्ट में एक उपयोगकर्ता के वीडियो का हवाला दिया गया है जिसमें एक महिला गांधी और यादव से कह रही है कि उसके परिवार के छह सदस्यों के नाम नयी तैयार की गई मसौदा सूची में नहीं हैं. निर्वाचन आयोग पात्र मतदाताओं और राजनीतिक दलों के दावों और आपत्तियों का अध्ययन करने के बाद मसौदा सूची को अंतिम रूप देगा. उसी वीडियो में महिला बाद में यह कहती हुई सुनाई देती है कि उसके वार्ड के कुछ लोगों ने उसे बताया था कि उसके परिवार के सदस्यों के नाम नयी सूची में शामिल नहीं हैं और उसे गांधी और यादव से कहना चाहिए कि वे उनके नाम शामिल करवाएं.

महिला ने बताया कि बाद में उन्हें बताया गया कि उनके नाम सूची में हैं. महिला ने कहा, ”हम अनपढ. ग्रामीण हैं और हमें जो बताया गया, हमने वही किया.” भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस का निर्वाचन आयोग पर हमला और “वोट चोरी” के उसके “निराधार” आरोप, “षड्यंत्र” के तहत देश में संवैधानिक निकायों और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी “वोटर अधिकार यात्रा” के तीसरे दिन नवादा में निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर “वोट चोरी” में साझेदार होने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी गठबंधन बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देगा.
निर्वाचन आयोग ने रविवार को गांधी के दावों को खारिज कर दिया था और उनसे कहा था कि वे कानूनी तरीके से हलफनामा देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या माफी मांगें.

राहुल के वाहन से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान मंगलवार को उनके वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग लग गई, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी की गाड़ी के सामने एक पुलिस कांस्टेबल गिर गया और उसे टक्कर लग गई. यह घटना उस वक्त हुई, जब यात्रा नवादा के भगत सिंह चौक से गुज़र रही थी.

नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार, कांस्टेबल काफिले में शामिल एक वाहन के सामने लड़खड़ाकर गिर गया.
उन्होंने बताया, “ऐसा नहीं है कि कांस्टेबल को वाहन ने कुचला हो. उसका एक्स-रे कराया जाएगा, जिससे उसके घायल पैर की सही स्थिति का पता चल जाएगा. लेकिन सरसरी तौर पर देखने पर यह मामूली चोट लगती है.” राहुल गांधी ने उस पुलिसकर्मी को बुलाकर उसका हालचाल जाना, अपने वाहन में बैठाया और पानी की बोतल दी.

भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया और दावा किया कि राहुल गांधी उस पुलिसकर्मी को देखने वाहन से नीचे भी नहीं उतरे. उन्होंने दावा किया, “वोटर अधिकार यात्रा, कुचलो जनता यात्रा.
उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया. वंशवादी उसे देखने के लिए भी नीचे नहीं उतरे.” पूनावाला के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने “पीटीआई-भाषा” से कहा, “भाजपा के सभी नेता झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं. पार्टी यात्रा की सफलता से घबरा गई है, यही वजह है कि उसने अपने प्रवक्ताओं को अफवाहें फैलाने के लिए कहा है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएशियाई चैंपियनशिप: मनु ने जीता कांस्य, जूनियर वर्ग में रश्मिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना
Next Article एशिया कप की भारतीय टीम में गिल बने उपकप्तान; बुमराह को मिला मौका लेकिन अय्यर चूके
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.