Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बारिश के कारण जनजीवन ठप होने के एक दिन बाद मुंबईवासियों को राहत, हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल..
Country

बारिश के कारण जनजीवन ठप होने के एक दिन बाद मुंबईवासियों को राहत, हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल..

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 20, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बारिश के कारण जनजीवन ठप होने के एक दिन बाद मुंबईवासियों को राहत, हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल..
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: मुंबई में रात भर रुक-रुक कर वर्षा होती रही और बुधवार सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई, जिससे जनजीवन पटरी पर लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर 15 घंटे ट्रेन सेवाएं ठप रहने के बाद बुधवार तड़के तीन बजे लोकल ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गयीं जिससे यात्रियों को राहत मिली। बारिश के कारण एक दिन के अवकाश के बाद स्कूल और कॉलेज भी खुल गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने के एक दिन बाद बुधवार सुबह मुंबई में लोकल ट्रेनों सहित सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई के लिए भारी बारिश का ‘आॅरेंज’ अलर्ट जारी किया और बृहस्पतिवार से महानगर में बारिश की तीव्रता कम होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों का प्रतिनिधित्व करने वाली सांताक्रूज वेधशाला ने बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा वेधशाला में 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगर स्थित सांताक्रूज वेधशाला में 24 घंटे की अवधि के दौरान 209 मिमी बारिश दर्ज की गई।’’

महानगर के अन्य इलाकों में भी तेज बारिश हुई। मंगलवार और बुधवार सुबह के बीच विक्रोली में 229.5 मिमी, मुंबई हवाई अड्डे पर 208 मिमी, भायखला में 193.5 मिमी, जुहू में 150 मिमी और बांद्रा में 137.5 मिमी बारिश हुई। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे तक 22 घंटों की अवधि में महानगर में औसतन 100 मिमी से अधिक बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि मुंबई में औसतन 131.51 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 159.66 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 150.60 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार शाम एलिवेटेड ट्रैक पर, यात्रियों से खचाखच भरी दो मोनोरेल ट्रेन फंस गई थीं, जिसके बाद 782 यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया।

बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने मंगलवार देर रात बताया कि एहतियात के तौर पर, दमकल र्किमयों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिये थे, ताकि मोनोरेल ट्रेन से किसी यात्री के कूदने की स्थिति में उसे चोट न आए, लेकिन ऐसी नौबत नहीं आयी। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं और ट्रेन के दरवाजे खोल दिए।

मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर पटरियों पर एकत्र पानी कम होने के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं बुधवार तड़के तीन बजे से बहाल हो गईं। मुंबई में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण शहर की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं ठप हो गयी थीं। दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज र्टिमनस और ठाणे स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर उपनगरीय सेवाएं आठ घंटे तक निलंबित रहने के बाद मंगलवार शाम को बहाल हो गयी थीं।

एक प्रवक्ता ने बताया कि मध्य रेलवे की सभी लाइनों पर अभी रेल परिचालन चालू हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार सुबह एक बयान में कहा कि मध्य, पश्चिमी और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

बीएमसी ने कहा कि उसकी पूरी मशीनरी जमीनी स्तर पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘सभी विभाग अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।’’

बीएमसी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और उनसे आग्रह किया कि वे सत्यापित जानकारी या आपात स्थिति के दौरान सहायता के लिए नगर निगम के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजीव गांधी ने अमेरिका और चीन से भारत के संबंध मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: रमेश
Next Article तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ा, पहली बाढ़ चेतावनी जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.