Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करेंगे
Country

प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करेंगे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घरों का उद्घाटन करेंगे और 5,477 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 अगस्त की शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद नरोदा से निकोल क्षेत्र तक तीन किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि रोड शो के रास्ते और निकोल में कार्यक्रम स्थल पर लगभग एक लाख लोग मौजूद रहेंगे, जहां से वह 5,477 करोड़ रुपये की विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री अहमदाबाद शहर में रामापीर टेकरा नामक झुग्गी बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1,449 मकानों और 130 दुकानों का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि मोदी अहमदाबाद शहर के आसपास चार लेन वाली एसपी ंिरग रोड के उन्नयन की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के तहत सरकारी और निजी कंपनियों की भागीदारी से दो चरणों में छह लेन वाली सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इस पर गति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक्सप्रेसवे मानकों के अनुसार नियंत्रित पहुंच होगी। अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) के अंतर्गत जल जीवन मिशन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

दस्करोई तालुका में 27 करोड़ रुपये की लागत से एक जल पंिम्पग स्टेशन का निर्माण किया गया है, साथ ही 23 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन भी बिछाई गई है। पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली इस परियोजना से एयूडीए क्षेत्र के 10 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

प्रधानमंत्री शेला, मणिपुर, गोधावी, साणंद और तेलव क्षेत्रों के लिए बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह अहमदाबाद नगर निगम के अंतर्गत लॉ गार्डन और मिथाखाली क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा थलतेज, नरनपुरा और चांदखेड़ा वार्डों में नए जल वितरण केंद्रों की स्थापना का भी शिलान्यास किया जाएगा।

वह सरखेज वार्ड में एक ‘मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ और साबरमती तथा अहमदाबाद स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रेलवे ओवरब्रिज के पुर्निवकास की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री कलाना-छरोड़ी में टीपी योजना संख्या 139/सी, 141 और 144 के तहत 38.25 करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर और 30 मीटर लंबी सड़कों को चार लेन वाली सड़कों में परिर्वितत करने की आधारशिला रखेंगे।

पटेल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गांधीनगर में 281 करोड़ रुपये की शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ इन परियोजनाओं में टीपी-24 रंधेजा में दो ‘सीवेज पंंिपग स्टेशन’ का निर्माण, पेथापुर में वर्षा जल निकासी के लिए एक पाइप लाइन बिछाना और 72 करोड़ रुपये की लागत से ढोलकुवा से पंचेश्वर सर्कल तक मेट्रो रेल के समानांतर एक सड़क का निर्माण शामिल है।

वह कोबा, रायसन और रांदेसन में पानी और सीवर लाइनें बिछाने और भाट-मोटेरा ंिलक रोड के नवीनीकरण की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मेहसाणा जिले के लिए 1,796 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें मेहसाणा-पालनपुर रेलवे लाइन (65 किलोमीटर) का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन लाइन (37 किलोमीटर) और बेचाराजी-रानुनज लाइन (40 किलोमीटर) का आमान परिवर्तन शामिल है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को वह मारुति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन ‘ई-विटारा’ के लिए अहमदाबाद के पास कंपनी के हंसलपुर संयंत्र में उत्पादन लाइन का उद्घाटन करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को हिरासत के बाद जेल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया
Next Article अगला कदम अंतरिक्ष का गहन अन्वेषण है, इसके लिए तैयार रहें: प्रधानमंत्री मोदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.