Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»असम में हर्ष मंदर और प्रशांत भूषण जैसे लोग ‘अशांति फैलाने’ पहुंचे हैं: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
Country

असम में हर्ष मंदर और प्रशांत भूषण जैसे लोग ‘अशांति फैलाने’ पहुंचे हैं: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
असम में हर्ष मंदर और प्रशांत भूषण जैसे लोग ‘अशांति फैलाने’ पहुंचे हैं: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मार्घेरिटा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस, जमात-ए-इस्लामी-हिंद तथा हर्ष मंदर एवं प्रशांत भूषण जैसे बुद्धिजीवी और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के कुछ तत्व राज्य को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ”कुछ लोग” शनिवार से ”अशांति फैलाने” के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं लेकिन सरकार ऐसे सभी प्रयासों को विफल करने के लिए पैनी नजर रख रही है.

शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ”असम में, कांग्रेस, जमात-ए-इस्लामी-हिंद, प्रशांत भूषण, हर्ष मंदर और उनके जैसे बुद्धिजीवी तथा पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के कुछ तत्व हमारे राज्य को कमज.ोर करने के इरादे से सक्रिय हैं.” उन्होंने कहा, ”हम सभी असमियों और भारतीयों को इस साजिश को हराने के लिए एकजुट होना होगा.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”हर्ष मंदर, प्रशांत भूषण कल से अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं. जवाहर सरकार, वजाहत हबीबुल्लाह और फयाज शाहीन समेत ऐसे ही लोगों का एक और समूह भी निचले असम के जिलों का दौरा कर रहा है. वे बस अशांति का माहौल बनाने के लिए असम में अल्पसंख्यक समुदाय और जमात-ए-इस्लामी के नेताओं से मिल रहे हैं.” शर्मा ने कहा कि उनकी गतिविधियों पर कड़ी नज.र रखी जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ”वे एनआरसी के दिनों की तरह कामयाब न हों.”

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”कल जमात-ए-हिंद द्वारा मेरी बर्खास्तगी की मांग को लेकर किए गए हंगामे के बाद दिल्ली की एक टीम – हर्ष मंदर, वजाहत हबीबुल्लाह, फयाज शाहीन, प्रशांत भूषण और जवाहर सरकार – अब असम में डेरा डाले हुए है.” शर्मा ने आरोप लगाया कि उनका एकमात्र उद्देश्य वैध बेदखली को तथाकथित ”मानवीय संकट” के रूप में पेश करना है. उन्होंने कहा, ”यह कुछ और नहीं बल्कि अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने का एक सुनियोजित प्रयास है. हम सतर्क और दृढ़ हैं – कोई भी दुष्प्रचार या दबाव हमें अपनी भूमि और संस्कृति की रक्षा करने से नहीं रोक पाएगा.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयूक्रेन ने परमाणु संयंत्र पर हमला किया : रूस
Next Article छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.