Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

‘लोकतंत्र पर कलंक’: अमित शाह ने मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल की निंदा की

August 28, 2025

रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; 12 लोगों की मौत, 48 घायल

August 28, 2025

अमेरिकी शुल्क के दबाव में सेंसेक्स 706 अंक लुढ़का, निफ्टी 211 अंक नुकसान में

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में 17 ग्राम सभाओं ने बाघ अभयारण्य अधिकारियों पर बेदखली का आरोप लगाया
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 17 ग्राम सभाओं ने बाघ अभयारण्य अधिकारियों पर बेदखली का आरोप लगाया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में 17 ग्राम सभाओं ने बाघ अभयारण्य अधिकारियों पर बेदखली का आरोप लगाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी जंगलों की 17 ग्राम सभाओं के एक महासंघ ने जनजातीय कार्य मंत्रालय को पत्र लिखकर बाघ अभयारण्य अधिकारियों पर अवैध तरीके से बेदखली और कई कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इस मामले पर जनजातीय कार्य मंत्रालय को भेजे गए प्रश्नों का कोई जवाब नहीं मिला.

जनजातीय कार्य सचिव विभु नायर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित एक पत्र में, ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि “उदंती-सीतानदी बाघ अभयारण्य के अधिकारियों की कई गैरकानूनी गतिविधियां” उनके वन अधिकारों का उल्लंघन कर रही हैं.
प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उन्हें “वन अधिकार अधिनियम 2006, पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम 1996, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 का घोर उल्लंघन करते हुए हमारे पैतृक निवास स्थानों से जबरन बेदखल किया जा रहा है.” महासंघ ने आरोप लगाया कि 2020 से, अधिकारी भुंजिया, गोंड और कमार समुदायों के निवास वाले सोरनामल जैसे गांवों को मनमाने ढंग से बेदखली के नोटिस जारी कर रहे हैं.

पत्र में दावा किया गया है कि सोरनामल, इच्छाडी और दशपुर गांवों के परिवारों को वन अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही पहले ही बेदखल कर दिया गया है. पत्र में आरोप लगाया गया, “पिछले दो वर्षों से बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे सैकड़ों परिवारों के जीवन और अस्तित्व को गंभीर खतरा पैदा हो गया है.” महासंघ ने आरोप लगाया कि अभयारण्य में बाघ संरक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा स्थानीय ग्राम सभाओं की स्वतंत्र, पूर्व और सूचित सहमति के बिना मंजूरी दी गई थी.

पत्र में कहा गया, “इस तरह का गैरजिम्मेदाराना और मनमाना संरक्षण हस्तक्षेप न केवल वन अधिकार अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का घोर उल्लंघन है, बल्कि जैव विविधता संरक्षण के सह-अस्तित्व दृष्टिकोण को भी कमजोर करता है.” इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि अभयारण्य के अधिकारी “गुप्त रूप से हमारे सामुदायिक वन संसाधन (सीएफआर) क्षेत्रों को पर्यटन विकास के लिए घास के मैदानों में बदलने और अधिक गांवों को बेदखल करने की योजना बना रहे हैं”, जबकि ग्राम सभा की सहमति का दावा करके मीडिया को गुमराह कर रहे हैं. गरियाबंद और धमतरी जिलों में स्थित उदंती-सीतानदी बाघ अभयारण्य छत्तीसगढ़ के तीन बाघ अभयारण्यों में से एक है, जिसे 2009 में दो समीपवर्ती अभयारण्यों को मिलाकर बनाया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवायुसेना प्रमुख ने एकीकृत सैन्य कमान योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति किया आगाह
Next Article भारत की भारोत्तोलक कोयल बार ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CM साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

August 28, 2025
Chhattisgarh

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 28, 2025
Chhattisgarh

चांदनी बिहारपुर में बाघ की दस्तक: दहशत में ग्रामीण, शिकारियों की सक्रियता बनी चुनौती

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

‘लोकतंत्र पर कलंक’: अमित शाह ने मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ भाषा के इस्तेमाल की निंदा की

August 28, 2025

रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; 12 लोगों की मौत, 48 घायल

August 28, 2025

अमेरिकी शुल्क के दबाव में सेंसेक्स 706 अंक लुढ़का, निफ्टी 211 अंक नुकसान में

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.